Homejalgaonमहिला सशक्तिकरण और हलाल रोज़गार पर जोर, जलगांव में प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

महिला सशक्तिकरण और हलाल रोज़गार पर जोर, जलगांव में प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

-

शेख ज़ैद | जलगांव प्रतिनिधि

Mufti Mohammad Haroon Nadvi ने कहा कि इस्लाम में हलाल कमाना, बच्चों को अच्छी तालीम और तरबियत देना हर माता-पिता का फर्ज़ है। खासकर बेटियों की शिक्षा और परवरिश को लेकर इस्लाम में विशेष महत्व बताया गया है। वे जलगांव में आयोजित महिला औद्योगिक सशक्तिकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम का उद्घाटन मुफ्ती मोहम्मद हारून नदवी के हाथों किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।

अपने मुख्य संबोधन में मुफ्ती नदवी ने कहा कि वर्तमान समय में महिलाओं को सुरक्षित और आत्मनिर्भर बनाना बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को घर बैठे सम्मानजनक तरीके से रोजगार उपलब्ध कराने, सरकारी योजनाओं की जानकारी देने तथा औद्योगिक विकास से जोड़ने का कार्य समाज के लिए पुण्य का काम है। उन्होंने लोगों से ऐसे सामाजिक कार्यों में सहयोग करने और बच्चों की बेहतर शिक्षा के लिए प्रयास करने की अपील की।

कार्यक्रम में Advocate Zeba Sheikh ने संगठन द्वारा अब तक किए गए कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा, स्वरोजगार, हलाल कारोबार तथा सरकारी औद्योगिक योजनाओं से महिलाओं को जोड़ने के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सुरक्षित और आर्थिक रूप से मजबूत बनाना संगठन का मुख्य मिशन है।

इस अवसर पर संगठन की जलगांव इकाई का गठन भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान कुछ पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए तथा उनका सम्मान किया गया। साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का भी सत्कार किया गया।

कार्यक्रम में कांग्रेस नेता Zakir Bagban, Faiyaz Hussain, Kadir Sheikh, Zakir Tambapur, Shahid Jagirdar तथा Syed Hussain सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के आयोजन में विशेष योगदान देने वाले ज़ाकिर बागबान का भी मुफ्ती मोहम्मद हारून नदवी के हाथों सम्मान किया गया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

5,000FansLike
5,000FollowersFollow
5,000FollowersFollow
5,000SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts