मलकापुर | प्रतिनिधि : आबिद टेलर
धामनगांव बड़े की प्रतिभाशाली छात्रा महेक बी. शेख समद का बीयूएमएस (बैचलर ऑफ यूनानी मेडिसिन एंड सर्जरी) में चयन होने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। महेक ने अपनी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर यह महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।
कठिन परिस्थितियों और सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने शिक्षा के प्रति लगातार गंभीरता दिखाई और कभी समझौता नहीं किया। परिवार के सहयोग और शिक्षकों के मार्गदर्शन से उन्हें यह उपलब्धि प्राप्त हुई, जिसने पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है। महेक की सफलता क्षेत्र की अन्य छात्राओं के लिए भी प्रेरणादायी मानी जा रही है।
इस उपलब्धि पर परिवारजनों, रिश्तेदारों, मित्रों और शुभचिंतकों ने बधाइयां दी हैं। सामाजिक और शैक्षणिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने महेक बी. शेख समद के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वह आगे चलकर समाज की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान देंगी।
अंत में, वायरल न्यूज़ लाइव की ओर से महेक बी. शेख समद को हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की गई हैं।
धामनगांव बड़े की बेटी महेक बी. शेख समद का BUMS में चयन
Advertisement
Subscribe to Viral News Live






