जळगांव में वायरल न्यूज़ लाइव परिवार का विस्तार करते हुए शेख ज़ैद अहमद अतीक अहमद को जळगांव प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर मुफ्ती मोहम्मद हारून साहब नदवी के हाथों उन्हें आधिकारिक पत्रकार परिचय पत्र प्रदान किया गया। नियुक्ति के बाद ज़ैद अतीक शेख ने कहा कि वे पूरी ईमानदारी, निष्पक्षता और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों का पालन करते हुए अपने दायित्व का निर्वहन करेंगे तथा समाज और देश की सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे।
उन्होंने कहा कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रसारित करने का माध्यम नहीं है, बल्कि समाज की समस्याओं और आम जनता की आवाज़ को शासन-प्रशासन तथा संबंधित विभागों तक पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम भी है। वे क्षेत्र की समस्याओं, जनहित के मुद्दों और सामाजिक गतिविधियों को प्रमुखता से उठाने का प्रयास करेंगे, ताकि लोगों की आवाज़ सही मंच तक पहुंच सके।
ज़ैद अतीक शेख ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण जानकारी, समस्या और समाचार उनसे साझा करें, जिससे वायरल न्यूज़ लाइव समाचार पत्र और चैनल के माध्यम से संबंधित विषयों को जनता, शासन और विभागों तक प्रभावी रूप से पहुंचाया जा सके।
इस अवसर पर वायरल न्यूज़ लाइव के मुख्य संपादक ज़फर खान अथर खान ने विश्वास व्यक्त किया कि ज़ैद अतीक शेख पूरी निष्ठा, सक्रियता और जिम्मेदारी के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य करते हुए संस्था का नाम गौरवान्वित करेंगे।
