दिल्ली SIR: 20 लाख मतदाताओं के रिकॉर्ड की गड़बड़ियां दूर, बाकी को भी सुधार का मौका

नई दिल्ली, 12 अक्टूबर। दिल्ली में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) 2026 के दौरान सामने आईं करीब 33 लाख प्रविष्टियों की मैपिंग संबंधी विसंगतियों में से लगभग 20 लाख मामलों का समाधान कर लिया गया है। शेष मामलों को सुलझाने के लिए निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से अभियान जारी है।
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के मुताबिक, मतदाता सूची की जांच के दौरान रिकॉर्ड में तार्किक अंतर (लॉजिकल डिस्क्रेपेंसी) और मतदाताओं के रिकॉर्ड की मैपिंग नहीं होने (अनमैप्ड) जैसी समस्याएं सामने आई थीं। इन विसंगतियों को दूर करने और मतदाता सूची को अधिक सटीक बनाने के लिए लगातार काम किया जा रहा है।
निर्वाचन अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि इस प्रक्रिया के तहत किसी भी पात्र मतदाता को मतदाता सूची से बाहर नहीं किया जाएगा। शेष मामलों के निपटारे के लिए भी प्रयास जारी हैं, ताकि रिकॉर्ड में मौजूद त्रुटियों को दूर किया जा सके।
अब शेष मामलों के समाधान और मतदाता सूची के पुनरीक्षण की प्रक्रिया पर नजर रहेगी।
