मंगनी और शादियों पर नहीं औलाद की तालीम पर खर्च करो: मुफ्ती मोहम्मद हारून नदवी


“पढ़ो” ये पवित्र कुरान का सबसे पहला हुकम है,और प्रेषित मोहम्मद साहब का फरमान है कि “इल्म” का हासिल करना फर्ज़ है, अब वो समाज जो कुरआन को और नबी हज़रत मोहम्मद स को दिल व जान से मानता है उसको चाहिए कि वो ज़रूर तालीम हासिल करें, आज अफसोस ये होता है कि जिस क़ौम को सबसे पहले पढ़ने का हुकम दिया गया है वो अनपढ़ और जाहिल ज़्यादा है, वो क़ौम मांगनी और शादियों पर फुजूल खर्ची कर रही है और औलाद की तालीम पर खर्च करने को तैयार नहीं, अगर ऐसा रहा तो हम दुनिया में भी नाकाम रहेंगे, इसलिए फालतू रसूमात मंगनी हल्दी बारात रिसेप्शन छिल्ला छट्टी पर खर्च करना बंद करो और अपनी औलाद की अच्छी आला तालीम पर खूब खर्च करो, ऐसी प्यारी नसीहतें मुस्लिम खाटिक समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रोग्राम के अध्यक्ष मुफ़्ती मोहम्मद हारून नदवी ने अपने बयान में समाज को समझाते हुए पेश किया !
इस कार्यक्रम में पाचोरा शहर के विधायक किशोर अप्पा पाटिल भी चीफ गेस्ट रहे, उन्होंने भी अपने भाषण में खाटीक समाज को तालीम के मैदान में आगे बढ़ने की अहमियत पर जोर दिया, इस कार्यक्रम में पाचोरा तहसील के उन बच्चों को मेडल्स ट्रॉफी सर्टिफिकेट्स देकर सम्मानित किया गया जो दसवीं बारहवीं कक्षा में अच्छे नम्बरात से कामियाब हुए या नीट और डॉक्टर्स वकील इंजीनियर बने और समाज का नाम रौशन किया, ऐसे छात्रों की हौसला अफजाई की गई, मुस्लिम खाटिक समाज कुछ सालों से ऐसे प्रोग्राम हर शहर और तहसील में ले रहा है और बच्चों को तालीमी मैदान में आगे बढ़ने की राह दिखा रहा है, आज ये बड़ी कामियाबी है कि खटीक समाज की एक बेटी इसरो (isro) में साइंटिस्ट के तौर पर शामिल की गई है और ए पी जे अब्दुल कलाम की राह पर चल कर देश की रक्षा में लगी है ।
इस शानदार प्रोग्राम में समाज के अलावा शहर के और भी मान्यवर उपस्थित रहे, शिवसेना के तीनों मुस्लिम कार्पोरेट्स, नगर पालिका के अध्यक्ष, और सामाजिक कार्यकर्ताओं में अज़हर खान, अबुल्लैस भाई, रफीक बागबान, सईद मेंबर, सलीम भाई, हाजी अल्ताफ भडगांव, मोहसिन खटीक भडगांव, अनवर खटीक फैज़पुर, कासिम पहलवान, रईस भाई जलगांव, इब्राहिम सेठ, शरीफ लाडजी, खटीक समाज की जलगांव ज़िले की पूरी टीम शरीक रही, और इस कामयाब प्रोग्राम पर सबने पाचोरा खटीक समाज बहुउद्देशीय संस्था के सभी सदस्यों को बहुत बहुत बधाई मुबारकबाद पेश किया। पाचोरा खटीक समाज का ये तालीमी इस्लाही हौसला अफजाई का प्रोग्राम बेहद कामयाब रहा। समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुफ्ती मोहम्मद हारून नदवी ने जिम्मेदारों को खूब दुआएँ दी और आगे भी ऐसे अच्छे प्रोग्राम लेकर समाज के बच्चों को तालीमी मैदान में मदद करते रहने की नसीहत की।

