PM-KISAN: सम्मान निधि की 3 किस्तें पेंडिंग? यह गलती न करें—UID अपडेट से लेकर बैंक वेरिफिकेशन तक तरीका जानें | PM Kisan Samman Nidhi Installment Missing Ekyc Update Get All Money in Your Account Latest News
Kisan Samman Nidhi: सरकार देश में किसानों के हित में काम करने के लिए कई सारी योजनाएं चला रही है उसी में से एक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना भी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 फरवरी 2019 में इस स्कीम को चालू किया था।

इस योजना के तहत देश में ऐलिजिबल छोटे और सीमांत किसानों के खातों में हर 4 महीने में 2000 की फाइनेंशियल सहायता मुहैया कारवाई जाती है। इस तरह सालभर में किसानों को तीन किस्तों में कुल 6,000 की मदद मिलती है।
सरकार अब तक 21 किस्तें जारी कर चुकी है, लेकिन अभी भी कई किसान ऐसे हैं जिनके खाते में पिछली किस्तें नहीं पहुंची हैं। अगर आपको भी 2-3 किस्तों से पैसे नहीं मिले हैं, तो इसका एक कारण हो सकता है और इसे दूर करते ही आपकी रुकी हुई राशि जल्द आपके खाते में आ सकती है।
किस्त रुकने की सबसे आम वजह e-KYC अपडेट न होना
PM किसान योजना की किस्त न आने की सबसे ज्यादा शिकायत e-KYC के पेंडिंग होने की वजह से होती है। अगर आपका आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक नहीं है या PM किसान पोर्टल पर आपकी KYC अधूरी है, तो पैसा आपके खाते तक नहीं पहुंच पाता।
इसके अलावा कुछ और गलतियों से भी किस्तें रुक जाती हैं:
नाम की स्पेलिंग गलत होना
बैंक अकाउंट नंबर या IFSC गलत दर्ज होना
जन्मतिथि या आधार डिटेल में mismatch
दस्तावेजों में अधूरी जानकारी
ऐसे पता करें कि किस वजह से रुका है पेमेंट
आप PM किसान पोर्टल पर जाकर आसानी से यह पता कर सकते हैं कि किस कारण किस्त नहीं आई:
वेबसाइट खोलें: pmkisan.gov.in
Farmer Corner में जाएं
Know Your Status या Payment Status पर क्लिक करें
आधार नंबर या मोबाइल नंबर डालें
यहां आपको साफ दिख जाएगा कि आपकी e-KYC पेंडिंग है, बैंक रिजेक्ट हुआ है या कोई और वेरिफिकेशन रुक गया है।
समस्या दिखे तो तुरंत करें ये काम
जैसे ही आपको पता चलता है कि पेमेंट क्यों रुका है, तुरंत उस गलती को ठीक करवाएं।
e-KYC पूरी करें
बैंक डिटेल्स सही करें
आधार लिंकिंग कराएं
स्थानीय कृषि कार्यालय में दस्तावेज अपडेट करवाएं
सारी जानकारी सही होने के बाद रुकी हुई किस्तें एक साथ आपके खाते में आ जाती हैं।
आपके पैसे आएंगे या नहीं? ऐसे चेक करें
आप PM किसान की लाभार्थी लिस्ट भी देख सकते हैं:
pmkisan.gov.in पर जाएं
Beneficiary List चुनें
अपना राज्य, जिला और ब्लॉक भरें
यहां आपको पता चल जाएगा कि आपका नाम योजना की लिस्ट में है या नहीं।
नाम न हो तो कहां करें शिकायत?
अगर आपका रजिस्ट्रेशन हो चुका है लेकिन नाम लिस्ट में नहीं दिख रहा, तो अपने जिले में मौजूद शिकायत निवारण समिति से संपर्क करें। इसके अलावा इन नंबरों पर भी मदद मिल सकती है।
PM-Kisan हेल्पलाइन: 155261
अन्य हेल्पलाइन: 011-24300606
https://hindi.goodreturns.in/personal-finance/pm-kisan-samman-nidhi-installment-missing-ekyc-update-get-all-money-in-your-account-latest-news-116497.html






