बिहार SSC फील्ड असिस्टेंट भर्ती 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, शीघ्र करें एप्लाई | Bihar BSSC Field Assistant Online Form 2025, Check More details here
बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने कृषि विभाग में फील्ड असिस्टेंट पद के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत कुल 201 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। जो उम्मीदवार इस पद के लिए इच्छुक हैं, वे 25 अप्रैल 2025 से 21 मई 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
बता दें कि बिहार एसएससी फील्ड असिस्टेंट भर्ती 2025 से संबंधित वेकैंसी डिटेल, पात्रता मानदंड और आवेदन प्रक्रिया जानने के लिए उम्मीदवारों को नीचे दी गई जानकारी पर नजर डालनी होगी।
बिहार एसएससी भर्ती 2025: वेकैंसी डिटेल्स
- पद का नाम: फील्ड असिस्टेंट (कृषि विभाग)
- कुल पद: 201
बीएसएससी फील्ड असिस्टेंट भर्ती: महत्वपूर्ण तिथियां
- ऑनलाइन आवेदन शुरू: 25 अप्रैल 2025
- आवेदन की अंतिम तिथि: 21 मई 2025
- शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 21 मई 2025
- परीक्षा तिथि: जल्द जारी की जाएगी
बिहार एसएससी भर्ती 2025: पात्रता मानदंड
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास आईएससी (10+2) या किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कृषि में डिप्लोमा होना अनिवार्य है। विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर पीडीएफ अवश्य पढ़ना चाहिए।
बीएसएससी फील्ड असिस्टेंट भर्ती 2025 के लिए कैसे करें आवेदन?
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा।
चरण 1: बिहार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
चरण 2: मांगी गई जानकारी अनुसार आवेदन फॉर्म भरें।
चरण 3: सभी जरूरी दस्तावेज जैसे शैक्षणिक प्रमाणपत्र, पहचान पत्र, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
चरण 4: फाइनल सबमिशन से पहले प्रीव्यू चेक करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
चरण 5: आवेदन पत्र सफलतापूर्वक जमा कर इसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
नोट- फोटो अपलोड करते समय ध्यान दें कि सफेद बैकग्राउंड हो, उम्मीदवार सीधे खड़ा हो और दोनों कान स्पष्ट दिखाई दें।
बिहार एसएससी भर्ती 2025: आवेदन शुल्क
- सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस वर्ग: 540 रुपए
- एससी / एसटी / दिव्यांग: 135 रुपए
परीक्षा शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से किया जा सकता है।
गौरतलब है कि बिहार के इस भर्ती अभियान के तहत कृषि विभाग में योग्य और प्रशिक्षित उम्मीदवारों को नियुक्त किया जाएगा। यह अवसर विशेष रूप से उन युवाओं के लिए लाभकारी है, जो कृषि क्षेत्र में रुचि रखते हैं और सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं।
बिहार एसएससी भर्ती 2025 से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार BSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर विज़िट कर सकते हैं।
https://hindi.careerindia.com/news/bihar-bssc-field-assistant-online-form-2025-check-more-details-here-020940.html






