CISCE ICSE 10th Result 2025: आईसीएसई 10वीं रिजल्ट cisce.org पर घोषित, 99.47% छात्र हुए पास | CISCE ICSE 10th Result 2025 Declared at cisce.org, Check ICSE Result Direct Link, Pass Percentage in hindi
CISCE ICSE 10th Result 2025: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन ने आधिकारिक तौर पर कक्षा 10 अर्थात आईसीएसई बोर्ड परीक्षाओं के नतीजों की घोषणा कर दी है। परिषद ने आईसीएसई बोर्ड रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट्स के माध्यम से ऑनलाइन घोषित किए हैं।
सीआईएससीई ने परीक्षाओं में भाग लेने वाले छात्र अब काउंसिल की आधिकारिक वेबसाइट्स cisce.org और results.cisce.org के माध्यम से अपने स्कोर देख सकते हैं। छात्रों के लिए आईसीएसई बोर्ड रिजल्ट 2025 महत्वपूर्ण है। अपने व्यक्तिगत विवरणों का उपयोग कर छात्र आईसीएसई रिजल्ट 2025 चेक कर सकते हैं।
आईसीएसई बोर्ड 10वीं परिणाम देखने के लिए छात्रों को अपना विशिष्ट आईडी, इंडेक्स नंबर और cisce.org वेबसाइट पर उपलब्ध कैप्चा कोड दर्ज करना होगा। इसके अतिरिक्त वे सभी छात्र जो अपने परिणामों की डिजिटल कॉपी चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट परिणाम पृष्ठ को डाउनलोड करने और प्रिंट करने का विकल्प चुन सकते हैं।
बता दें कि सीआईएससीई द्वारा आईसीएसई बोर्ड परीक्षाएं बीते 18 फरवरी से लेकर 27 मार्च 2025 तक आयोजित की गई।
कैसा रहा आईसीएसई बोर्ड रिजल्ट 2025
आईसीएसई बोर्ड परिणाम के अनुसार, इस साल कक्षा 10वीं बोर्ड में उत्तीर्ण प्रतिशत 99.02% था। बता दें कि पिछले साल 99.47% छात्रों को आईसीएसई बोर्ड परीक्षा में सफलता प्राप्त की थी। आसीएसई परीक्षा में इस वर्ष कुल 2,52,557 छात्र शामिल हुए। बता दें इनमें से 2,50,249 छात्रों ने सफलता प्राप्त की।
आईसीएसई बोर्ड रिजल्ट 2025 के तहत लड़कियों ने एक बार फिर सफलता का परचम लहराया है। आईसीएसई परीक्षा में छात्राओं का पास प्रतिशत 99.37% रहा, जो कि छात्रों के पास प्रतिशत 98.84% से अधिक है। यह आंकड़े स्पष्ट रूप से दर्शाते हैं कि शिक्षा के क्षेत्र में बेटियाँ लगातार आगे बढ़ रही हैं और हर चुनौती का आत्मविश्वास से सामना कर रही हैं।
आईसीएसई 10 रिजल्ट 2025 क्षेत्र वार पास प्रतिशत
आईसीएसई बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 के तहत क्षेत्र-वार अर्थात उत्तर, पूर्व, पश्चिम, दक्षिण और विदेशी क्षेत्रों ने प्रभावशाली पास प्रतिशत प्रदर्शित किया। क्षेत्रवार उत्तीर्ण प्रतिशत विवरण नीचे दिया गया है।
- पूर्व: 98.70%
- पश्चिम: 99.83%
- उत्तर: 98.78%
- दक्षिण: 99.73%
- विदेशी: 93.39%
कैसे चेक करें आईसीएसई बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025?
काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन द्वारा आयोजित आईसीएसई बोर्ड 10वीं रिजल्ट की घोषणा आज 30 अप्रैल 2025 को कर दी गई है। अपने परिणाम देखने और डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:
चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट cisce.org या results.cisce.org पर जाएं।
चरण 2: आईसीएसई बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 लिंक पर क्लिक करें
चरण 3: आवश्यक विवरण जैसे विशिष्ट आईडी, इंडेक्स नंबर दर्ज करें।
चरण 4: सबमिट बटन पर क्लिक करें और अपना परिणाम देखें।
चरण 5: आईसीएसई बोर्डपरीक्षा रिजल्ट 2025 डाउनलोड करें
चरण 6: भविष्य के संदर्भ के लिए परिणाम की एक प्रति प्रिंट आउट लें।
https://hindi.careerindia.com/news/cisce-icse-10th-result-2025-declared-at-cisce-org-check-icse-result-direct-link-pass-percentage-020953.html





