BPSC असिस्टेंट इंजीनियर भर्ती 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, शीघ्र करें आवेदन | Bihar BPSC Assistant Recruitment 2025: Application Process begins, Apply Soon at bpsc.bih.nic.in

Advertisement

BPSC असिस्टेंट इंजीनियर भर्ती 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, शीघ्र करें आवेदन | Bihar BPSC Assistant Recruitment 2025: Application Process begins, Apply Soon at bpsc.bih.nic.in

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने सहायक अभियंता (Assistant Engineer – AE) के कुल 1024 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल शाखाओं में योग्य अभ्यर्थियों की नियुक्ति की जाएगी।

Advertisement
BPSC असिस्टेंट इंजीनियर भर्ती 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, शीघ्र करें आवेदन

AI Generated Image

जिसके लिए इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 30 अप्रैल 2025 से 28 मई 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

बिहार बीपीएससी असिस्टेंट इंजीनियर भर्ती 2025: वैकेंसी डिटेल्स

• असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल) – 984 पद
• असिस्टेंट इंजीनियर (मैकेनिकल) – 36 पद
• असिस्टेंट इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) – 04 पद
• कुल पद – 1024

बिहार असिस्टेंट इंजीनियर भर्ती 2025: महत्वपूर्ण तिथि

• आवेदन शुरू: 30 अप्रैल 2025
• अंतिम तिथि: 28 मई 2025
• फीस जमा करने की अंतिम तिथि: 28 मई 2025
• परीक्षा तिथि: शीघ्र घोषित की जाएगी

बीपीएससी असिस्टेंट इंजीनियर भर्ती 2025: पात्रता मानदंड

शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित शाखा में बीई / बी.टेक डिग्री होनी चाहिए:

• सिविल इंजीनियरिंग के लिए BE/B.Tech (Civil)
• मैकेनिकल इंजीनियरिंग के लिए BE/B.Tech (Mechanical)
• इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के लिए BE/B.Tech (Electrical)

आयु सीमा (01 अगस्त 2024 के अनुसार)

• न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
• अधिकतम आयु (पुरुष): 37 वर्ष
• अधिकतम आयु (महिला): 40 वर्ष

आरक्षित वर्गों को आयु में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

बिहार बीपीएससी असिस्टेंट इंजीनियर भर्ती 2025 के लिए कैसे करें आवेदन?

आवेदन करने के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा-

चरण 1: सबसे पहले BPSC की आधिकारिक वेबसाइट http://www.bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
चरण 2: “Assistant Engineer (Civil/Mechanical/Electrical) Recruitment 2025” से संबंधित विज्ञापन ध्यानपूर्वक पढ़ें और पात्रता मानदंड की जांच करें।
चरण 3: अगर आप पहली बार आवेदन कर रहे हैं तो “New Registration” पर क्लिक करें और अपनी बेसिक जानकारी दर्ज करें।
चरण 4: रजिस्ट्रेशन के बाद प्राप्त यूज़र आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।
चरण 5: अब आवेदन फॉर्म भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
चरण 6: इसके बाद आवेदन शुल्क जमा कर आवेदन फॉर्म सफलतापूर्वक जमा करें।

बिहार असिस्टेंट इंजीनियर भर्ती 2025: आवेदन शुल्क

भर्ती के ऑनलाइन आवेदन के लिए श्रेणीनुसार आवेदन शुल्क निम्न प्रकार है-

• सामान्य / ओबीसी / अन्य वर्ग: ₹750
• एससी / एसटी / दिव्यांग: ₹200
• बिहार निवासी महिलाएं: ₹200

आवेदन फीस का भुगतान ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से किया जा सकता है।

गौरतलब है कि BPSC की इस भर्ती से सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल क्षेत्रों में युवाओं को सरकारी नौकरी का बेहतरीन मौका मिलेगा। जिसके लिए इच्छुक उम्मीदवारों को समय रहते आवेदन करना होगा।

https://hindi.careerindia.com/news/bihar-bpsc-assistant-recruitment-2025-application-process-begins-apply-soon-at-bpsc-bih-nic-in-020955.html

Subscribe to Viral News Live