CISCE ISC 12th Result 2025: 99.02% छात्र हुए उत्तीर्ण, आईएससी रिजल्ट cisce.org पर जारी | CISCE ISC 12th Result 2025 Declared at cisce.org, Check ISC Result Direct Link, Pass Percentage in hindi

Advertisement

CISCE ISC 12th Result 2025: 99.02% छात्र हुए उत्तीर्ण, आईएससी रिजल्ट cisce.org पर जारी | CISCE ISC 12th Result 2025 Declared at cisce.org, Check ISC Result Direct Link, Pass Percentage in hindi

CISCE ISC 12th Result 2025: काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने भारतीय विद्यालय प्रमाणपत्र यानी आईएससी रिजल्ट 2025 की घोषणा कर दी है। आईएससी कक्षा 12वीं परिणाम आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर जारी किए गए हैं।

Advertisement
लिंगवार पास प्रतिशत, लड़कियों का शानदार प्रदर्शन

आईएससी 12वीं परीक्षा 2025 के लिए उपस्थित हुए छात्र जो अपने परीक्षा रिजल्ट चेक करना चाहते हैं, सीआईएससीई की आधिकारिक वेबसाइट्स के माध्यम से चेक कर सकते हैं। आईएससी परिणाम आधिकारिक वेबसाइट cisce.org और results.cisce.org पर उपलब्ध कराए गए हैं। पोर्ट्ल के माध्यम से छात्र अपने प्रदर्शन मीट्रिक में विस्तृत जानकारी प्रदान करते हैं।

आईएससी परिणामों की घोषणा का छात्रों और शिक्षकों दोनों को बेसब्री से इंतजार था। आईएससी 12वीं रिजल्ट 2025 के अनुसार इस वर्ष 99.02% छात्रों ने वर्ष 2025 के लिए भारतीय विद्यालय प्रमाणपत्र परीक्षाएं सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की हैं। इस सफलता दर में पिछले वर्ष की तुलना में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

ISC Result 2025 कैसा रहा

सीआईएससीई एसएससी कक्षा 12वीं परीक्षा रिजल्ट 2025 के अनुसार, इस वर्ष परीक्षा में छात्रों का प्रदर्शन पिछले वर्ष की तुलना में अच्छा रहा। इस वर्ष कुल पास प्रतिशत 99.02% दर्ज किया गया। आईएससी रिजल्ट 2025 के अनुसार इस साल वार्षिक परीक्षाओं में कुल 99,551 उम्मीदवारों ने भाग लिया। इनमें 52,339 लड़के और 47,212 की संख्या में लड़कियां परीक्षा के लिए उपस्थित हुए। आईएससी परीक्षा परिणाम के तहत कुल उपस्थित छात्रों में से करीब 98,578 छात्रों ने परीक्षा में सफलता हासिल की। इनमें 46,952 लड़कियां और 51,626 लड़के शामिल हैं।

लिंगवार पास प्रतिशत, लड़कियों का शानदार प्रदर्शन

वहीं यदि एसएससी परीक्षा रिजल्ट 2025 के तहत लिंग-वार प्रदर्शन की बात करें तो लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों की तुलना में बेहतर रहा। आईएससी रिजल्ट में लड़कियों ने लड़कों को पीछे छोड़ दिया। छात्राओं का पास प्रतिशत 99.45% रहा, जबकि छात्रों या लड़कों का पास प्रतिशत 98.64% दर्ज किया गया। बोर्ड परीक्षा प्रदर्शन में यह लैंगिक असमानता हाल के कई बोर्ड रिजल्ट में देखनो को मिली है, जिसमें लड़कियां लगातार शैक्षणिक उपलब्धियों में लड़कों से बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं।

CISCE ISC 12th Result 2025 क्षेत्र के अनुसार, कैसा रहा आईएससी रिजल्ट

सीआईएससीई एसएससी कक्षा 12वीं परीक्षा परिणामों के क्षेत्रीय विश्लेषण के अनुसार, भारत के दक्षिणी क्षेत्र ने 99.76% के साथ उच्चतम उत्तीर्ण प्रतिशत हासिल किया है। इसके बाद पश्चिमी क्षेत्र के छात्र पास प्रतिशत 99.72% के साथ दूसरे स्थान पर है। बता दें कि सीआईएससीई परिषद द्वारा परिणामों का यह क्षेत्रवार विभाजन देश के विभिन्न भागों में शैक्षिक सफलता को चिह्नित करना है।

  • दक्षिण: 99.76%
  • उत्तर: 98.97%
  • पूर्व: 98.76%
  • पश्चिम: 99.72%
  • विदेशी: 100%

वहीं यदि सीआईएससीई आईएससी रिजल्ट श्रेणी-वार प्रदर्शन की बाते करें तो इस संदर्भ में अन्य पिछड़ा वर्ग यानी ओबीसी श्रेणी के छात्रों ने 99.06% उत्तीर्ण प्रतिशत दर्ज किया, जबकि अनुसूचित जनजाति या एसटी के उम्मीदवारों ने 98.67% पास प्रतिशत हासिल की। इशी प्रकार अनुसूचित जाति या एससी श्रेणी के छात्रों ने 98.57% उत्तीर्ण प्रतिशत दर्ज किया।

आईएससी पास प्रतिशत की गणना करने के लिए छात्रों को अंग्रेजी में प्राप्त अंकों को अपने उच्चतम स्कोर वाले विषयों में प्राप्त अंकों में जोड़ना होगा। फिर इस योग को चार से विभाजित किया जाता है और अंतिम प्रतिशत प्राप्त करने के लिए 100 से गुणा किया जाता है। यह गणना पद्धति समग्र उत्तीर्ण प्रतिशत के संबंध में व्यक्तिगत प्रदर्शन मीट्रिक को समझने में मदद करती है।

कैसे चेक करें आईएससी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025?

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन द्वारा आयोजित आईएससी बोर्ड 12वीं रिजल्ट की घोषणा आज 30 अप्रैल 2025 को कर दी गई है। अपने परिणाम देखने और डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:

चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट cisce.org या results.cisce.org पर जाएं।
चरण 2: आईएससी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 लिंक पर क्लिक करें
चरण 3: आवश्यक विवरण जैसे विशिष्ट आईडी, इंडेक्स नंबर दर्ज करें।
चरण 4: सबमिट बटन पर क्लिक करें और अपना परिणाम देखें।
चरण 5: आईएससी बोर्डपरीक्षा रिजल्ट 2025 डाउनलोड करें
चरण 6: भविष्य के संदर्भ के लिए रिजल्ट का प्रिंट आउट ले लें।

CISCE ISC 12th Result 2025 Direct Link

https://hindi.careerindia.com/news/cisce-isc-12th-result-2025-declared-at-cisce-org-check-isc-result-direct-link-pass-percentage-020957.html

Subscribe to Viral News Live