BSE 10th Result 2025: ओडिशा बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट घोषित, 94.93% प्रतिशत छात्र हुए उत्तीर्ण | BSE 10th Result 2025 Declared: Odisha Board Matric 10th Result at at bseodisha.ac.in, Check Steps Here
BSE 10th Result 2025 (OUT): ओडिशा बोर्ड कक्षा 10वीं के छात्रों ने आज राहत की सांस ली। आज 2 मई शुक्रवार को ओडिशा बोर्ड 10 छात्रों का इंतजार खत्म हो गया। बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड ने आधिकारिक रूप से बीएसई 10वीं रिजल्ट 2025 की घोषणा कर दी है।
बीएसई ओडिशा आज कक्षा 10 परिणाम शाम 4 बजे घोषित कर दिए हैं। बता दें कि इसे मैट्रिक परीक्षा के रूप में भी जाना जाता है। शुक्रवार 2 मई, 2025 को शाम 4 बजे जारी हुए इस ओडिशा बोर्ड मैट्रिक परिणाम आधिकारिक वेबसाइट bseodisha.ac.in और orissaresults.nic.in पर जारी किए गए हैं।
बीएसई ओडिशा बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा 2025 के लिए उपस्थित हुए छात्र बीएसई की आधिकारिक वेबसाइट bseodisha.ac.in और orissaresults.nic.in के माध्यम से अपने बोर्ड परीक्षा रिजल्ट चेक कर सकते हैं। ओडिशा बोर्ड मैट्रिक के छात्र अपने लॉगिन विवरणों का उपयोग कर अपने रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
ओडिशा के शिक्षा मंत्री नित्यानंद गोंड ने आज एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (बीएसई) ओडिशा द्वारा आयोजित मैट्रिक या कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड द्वारा जारी ऑफिशियल जानकारी के अनुसार, आज शाम 6 बजे से छात्रों के लिए रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्द्ध होंगे। छात्र अपने रिजल्ट एसएमएस के माध्यम से चेक कर सकते हैं।
बीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट 2025 94.93% छात्र हुए उत्तीर्ण
बीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट 2025 जारी कर दिया गया है। इस वर्ष बीएसई ओडिशा 10वीं परीक्षा रिजल्ट में छात्रों का कुल पास प्रतिशत 94.93% रहा। बीएसई परीक्षा के लिए कुल 5,10,789 छात्रों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 5,02,470 छात्र परीक्षा में शामिल हुए और 4,84,863 छात्र सफल हुए। इस वर्ष कुल 3,272 स्कूलों ने 100 प्रतिशत परिणाम हासिल किया है। यानी इन सभी स्कूलों के सभी छात्र 10वीं की परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं।
इस घोषणा का उन उम्मीदवारों द्वारा बहुत बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है, जिन्होंने परीक्षा दी थी। बता दें कि राज्य में इस वर्ष 21 फरवरी से 6 मार्च 2025 तक आयोजित बोर्ड परीक्षा में 5 लाख से अधिक छात्रों ने भाग लिया। छात्रों को अपना रिजल्ट देखने के लिए अपने रोल और रजिस्ट्रेशन नंबर की जरूरत होगी। वेबसाइट पर लॉग इन करने और स्कोर देखने के लिए ये विवरण बहुत जरूरी हैं।
Odisha Board Matric 10th Result बीएसई बोर्ड रिजल्ट 2025 कैसे डाउनलोड करें
बीएसई मैट्रिक परीक्षा 2025 के लिए उपस्थित हुए छात्र परिणाम जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट्स के माध्यम से अपने रिजल्ट चेक कर सकते हैं। ओडिशा बोर्ड कक्षा 10वीं परिणाम देखने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं।
चरण 1: बीएसई की आधिकारिक वेबसाइट bseodisha.ac.in पर जाएं।
चरण 2: होम पेज पर उपलबद्ध ओडिशा बोर्ड रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें
चरण 3: अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें
चरण 4: सबमिट पर क्लिक करें
चरण 5: आपका ओडिशा बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2025 आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा
चरण 6: इसे डाउनलोड करें
चरण 7: भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट ले लें।
एसएमएस के माध्यम से कैसे चेक करें ओडिशा बीएसई मैट्रिक रिजल्ट 2025
ओडिशा बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में शामिल हुए छात्र एसएमएस के ज़रिए भी नतीजे प्राप्त कर सकते हैं। छात्रों को अपने मोबाइल पर “OR10” टाइप करके अपना रोल नंबर लिखकर 5676750 पर भेजना होगा। छात्र अपने मैट्रिक के नतीजे आसानी से अपने मोबाइल फोन पर प्राप्त कर सकते हैं।
https://hindi.careerindia.com/news/bse-10th-result-2025-declared-odisha-board-matric-10th-result-at-at-bseodisha-ac-in-check-steps-here-020981.html





