भारतीय छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, बर्मिंघम इंडिया चांसलर स्कॉलरशिप 2025-26 के लिए करें आवेदन | University of Birmingham India Chancellor Scholarships 2025-26 Check Eligibility Benefits and Other Details

Advertisement

भारतीय छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, बर्मिंघम इंडिया चांसलर स्कॉलरशिप 2025-26 के लिए करें आवेदन | University of Birmingham India Chancellor Scholarships 2025-26 Check Eligibility Benefits and Other Details

यूनाइटेड किंगडम की प्रसिद्ध University of Birmingham ने भारतीय छात्रों के लिए India Chancellor’s Scholarships 2025-26 की घोषणा की है। इस स्कॉलरशिप कार्यक्रम के तहत भारत के 15 होनहार छात्रों को पोस्टग्रेजुएट शिक्षा के लिए £6,000 (लगभग ₹6,50,772) की राशि ट्यूशन फीस में सहायता के रूप में प्रदान की जाएगी।

Advertisement

यह स्कॉलरशिप उन छात्रों के लिए है जिन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ बर्मिंघम में सितंबर 2025 से शुरू होने वाले full-time taught postgraduate programme में प्रवेश के लिए आवेदन किया है और उन्हें विश्वविद्यालय से एडमिशन के लिए ऑफर मिल चुका है।

भारतीय छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, बर्मिंघम इंडिया चांसलर स्कॉलरशिप 2025-26 के लिए करें आवेदन

स्कॉलरशिप के लिए पात्रता मानदंड

यूनिवर्सिटी ऑफ बर्मिंघम इंडिया चांसलर स्कॉलरशिप के आवेदन के लिए उम्मीदवार को निम्नलिखित पात्रता को पूरा करना आवश्यक है:
• आवेदक भारतीय नागरिक हो।
• विश्वविद्यालय के किसी full-time taught postgraduate programme के लिए ऑफर प्राप्त हो।
• उस ऑफर में दिए गए सभी शैक्षणिक शर्तों को पूरा करता हो।
• विश्वविद्यालय द्वारा overseas fee payer के रूप में वर्गीकृत हो।
• स्कॉलरशिप से शेष बची ट्यूशन फीस भरने की क्षमता रखता हो।

यह स्कॉलरशिप कुछ विशेष पाठ्यक्रमों के लिए मान्य नहीं है, जैसे:
• MBChB (बैचलर ऑफ मेडिसिन और बैचलर ऑफ सर्जरी)
• Master of Engineering, Master in Science
• Master of Pharmacy (MPharm)
• M.Phil., MRes, MMus, M.Litt
• PGDip, PGCert जैसे डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स

कैसे करें स्कॉलरशिप के लिए आवेदन?

स्कॉलरशिप के आवेदन के लिए पात्र उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन कर आवेदन कर सकते हैं:
1. Buddy4study पेज पर ‘Apply Now’ बटन पर क्लिक करें।
2. रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें या पहले से पंजीकृत होने पर लॉग इन करें।
3. स्कॉलरशिप से जुड़ी सभी जानकारी ध्यान से पढ़ें।
4. विश्वविद्यालय में full-time postgraduate programme के लिए आवेदन करें।
5. ऑफर लेटर प्राप्त होने के बाद स्कॉलरशिप आवेदन हेतु लिंक साझा किया जाएगा।

उम्मीदवारों को विश्वविद्यालय द्वारा बताए गए समयसीमा के भीतर £2,000 की डिपॉजिट राशि जमा करनी होगी। चयनित छात्र नामांकन के बाद इस राशि की वापसी का अनुरोध कर सकते हैं।

नोट- इस स्कॉलरशिप के आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई 2025 निर्धारित की गई है। इसलिए इच्छुक व योग्य उम्मीदवारों को समय रहते अपने आवेदन सफलतापूर्वक जमा करने होंगे।

आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज़

• वैध पासपोर्ट या वीजा

• मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से डिग्री

• विश्वविद्यालय का ऑफर लेटर

स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करते समय यदि किसी भी उम्मीदवार को किसी परेशानी का सामना करना पड़ता है तो निम्न विवरण पर संपर्क कर सकते हैं-

पता- University of Birmingham
Edgbaston, Birmingham
B15 2TT, United Kingdom
संपर्क नंबर: (+44) (0)121 414 3344

स्कॉलरशिप के लिए चयन प्रक्रिया

यूनिवर्सिटी ऑफ बर्मिंघम इंडिया चांसलर स्कॉलरशिप प्राप्तकर्ताओं का चयन उनकी शैक्षणिक योग्यता और पात्रता मानदंडों की पूर्ति के आधार पर किया जाएगा। पात्रता मानदंड पूरा करने वाले योग्य उम्मीदवारों का अंतिम चयन ऑनलाइन इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा।

नियम और शर्तें

• University of Birmingham की India Chancellor’s Scholarship के लिए चयनित छात्रों को कुछ महत्वपूर्ण नियमों और शर्तों का पालन करना अनिवार्य है। सबसे पहले, आवेदकों के पास यूनाइटेड किंगडम में पढ़ाई के दौरान अपने पूरे जीवनयापन के खर्च और वीज़ा/यात्रा से जुड़ी लागतों को वहन करने के लिए पर्याप्त धनराशि होनी चाहिए।
• छात्रों को शैक्षणिक सत्र की शुरुआत (सितंबर 2025) के बाद, अपनी पहली वर्ष की ट्यूशन फीस 1 नवंबर 2025 तक पूरी तरह जमा करनी होगी। यह स्कॉलरशिप तभी तक मान्य रहेगी जब छात्र विश्वविद्यालय में दाखिला लेकर पढ़ाई जारी रखेंगे। यदि कोई छात्र बीच में अपनी पढ़ाई छोड़ता है, तो स्कॉलरशिप रद्द कर दी जाएगी और उसे शेष ट्यूशन फीस का भुगतान स्वयं करना होगा। यह बकाया राशि छात्र के कोर्स टाइप और पढ़ाई छोड़ने की तिथि के अनुसार तय की जाएगी।
• यदि कोई छात्र अपने कोर्स की शुरुआत को स्थगित कर सितंबर 2026 तक टाल देता है, तो वह इस स्कॉलरशिप के लिए पात्र नहीं रहेगा, क्योंकि यह स्कॉलरशिप केवल सितंबर 2025 में शुरू होने वाले कोर्सों के लिए ही मान्य है।
• यह स्कॉलरशिप उन छात्रों को नहीं दी जाएगी जो केवल डिस्टेंस लर्निंग माध्यम से पोस्टग्रेजुएट कोर्स कर रहे हैं।
• स्कॉलरशिप प्राप्त करने वाले छात्रों को विश्वविद्यालय के प्रचार और विकास में योगदान देने की अपेक्षा की जाती है, जैसे – अनुभव साझा करना, प्रोफाइल और गवाही देना, तथा यूनिवर्सिटी के एंबेसडर के रूप में कार्य करना।

गौरतलब है कि यदि आप एक भारतीय छात्र हैं और यूके में शिक्षा का सपना देख रहे हैं, तो University of Birmingham की यह स्कॉलरशिप आपके करियर को नई ऊंचाई देने का सुनहरा अवसर हो सकती है।

https://hindi.careerindia.com/news/university-of-birmingham-india-chancellor-scholarships-2025-26-check-eligibility-benefits-and-other-details-020983.html

Subscribe to Viral News Live