बेंगलुरु मेट्रो में खाना खाया तो लग गया ₹500 का जुर्माना, जाने क्या है Do’s और क्या है Don’ts? | Bengaluru Metro fined rs 500 for eating food, know what are Do’s and Don’ts in metro
शांति
से
बैठकर
कोई
खाना
भी
नहीं
खाने
देता
है।
बड़ी
तेज
भूख
लगी
है,
मेट्रो
की
ठंडी
एसी
कोच
में
बैठकर
अपना
टिफिन
खत्म
कर
लेती
हूं
–
शायद
यही
सोचकर
बेंगलुरु
की
नम्मा
मेट्रो
में
एक
महिला
यात्री
ने
अपना
खाना
खाना
शुरू
किया
था।
उस
समय
महिला
यात्री
को
शायद
यह
नहीं
पता
था
कि
वह
बेंगलुरु
के
नम्मा
मेट्रो
के
एक
नियम
का
उल्लंघन
कर
रही
हैं।
लेकिन
बैठे-बिठाए
उन
पर
₹500
का
जुर्माना
लग
गया।
मीडिया
रिपोर्ट
में
यह
घटना
26
अप्रैल
की
बतायी
जा
रही
है
जब
एक
सहयात्री
ने
उक्त
महिला
की
मेट्रो
में
बैठकर
खाना
खाते
हुए
वीडियो
में
बना
लिया।
बाद
में
उसे
सोशल
मीडिया
पर
भी
अपलोड
कर
दिया।
कथित
तौर
पर
इस
वीडियो
में
महिला
नम्मा
मेट्रो
के
एक
कोच
में
बैठकर
खाना
खाती
हुई
नजर
आ
रही
है।

मीडिया
रिपोर्ट
में
दावा
किया
गया
है
कि
उक्त
महिला
मदावारा
मेट्रो
स्टेशन
से
मगदी
रोड
मेट्रो
स्टेशन
तक
यात्रा
करते
समय
खाना
खा
रही
थी।
बेंगलुरु
मेट्रो
रेल
कॉरपोरेशन
लिमिटेड
(BMRCL)
के
अनुसार
वीडियो
में
महिला
को
मेट्रो
के
नियमों
का
स्पष्ट
उल्लंघन
करते
हुए
देखा
जा
रहा
है,
क्योंकि
मेट्रो
स्टेशन
परिसर
और
ट्रेनों
के
अंदर
खाने-पीने
पर
प्रतिबंध
है।
बताया
जाता
है
कि
सोमवार
को
जब
उक्त
महिला
NICE
रोड
जंक्शन
पर
मदावारा
मेट्रो
स्टेशन
में
प्रवेश
कर
रही
थी,
तब
उसे
रोककर
उस
पर
जुर्माना
लगाया
गया।
BMRCL
ने
इस
मामले
में
अपना
बयान
जारी
करते
हुए
कहा
कि
स्वच्छता
मानकों
को
बनाए
रखना,
कचरा
फैलाने
से
रोकना
और
सभी
यात्रियों
के
लिए
एक
साफ
और
सुखद
वातावरण
सुनिश्चित
करने
के
लिए
ही
खाने-पीने
पर
प्रतिबंध
लगाया
गया
है।
हाल
ही
में
सोशल
मीडिया
पर
एक
वीडियो
वायरल
हुआ
था
जिसमें
एक
व्यक्ति
ने
मेट्रो
ट्रेन
के
अंदर
गुटखा
चबा
रहे
एक
व्यक्ति
का
वीडियो
बनाया
था।
हालांकि
इसके
बाद
बेंगलुरु
मेट्रो
में
गुटखा
और
तंबाकू
आदि
लेकर
आने-जाने
पर
प्रतिबंध
लगाने
के
साथ
ही
यात्रियों
के
पॉकेट
आदि
की
जांच
भी
करने
की
जानकारी
BMRCL
ने
दी
थी।
बेंगलुरु
मेट्रो
में
यात्रा
के
लिए
क्या
करें
और
क्या
न
करें:
क्या
करें
(Do’s):
-
अपना
मेट्रो
कार्ड
या
टिकट
हमेशा
अपने
साथ
रखें। -
सुरक्षा
जांच
में
पूरा
सहयोग
दें। -
कूड़ा-कचरा
निर्धारित
डस्टबिन
में
ही
डालें। -
आपातकालीन
स्थिति
में
मेट्रो
कर्मचारियों
के
निर्देशों
का
पालन
करें। -
प्लेटफॉर्म
पर
सुरक्षा
लाइन
के
पीछे
खड़े
रहें। -
मेट्रो
परिसर
और
ट्रेनों
की
साफ-सफाई
बनाए
रखने
में
सहयोग
करें।
क्या
न
करें
(Don’ts):
-
मेट्रो
परिसर
या
ट्रेन
के
अंदर
भोजन
या
पेय
पदार्थों
का
सेवन
न
करें। -
तंबाकू,
गुटखा
या
अन्य
मादक
पदार्थों
का
सेवन
न
करें। -
मेट्रो
परिसर
में
थूकें
नहीं। -
ट्रेन
के
दरवाजों
को
बंद
होने
से
रोकने
की
कोशिश
न
करें। -
मेट्रो
ट्रैक
पर
न
उतरें। -
मेट्रो
परिसर
में
फोटोग्राफी
या
वीडियोग्राफी
न
करें
(बिना
अनुमति
के)। -
मेट्रो
की
संपत्ति
को
नुकसान
न
पहुंचाएं। -
ज्वलनशील
पदार्थ
या
हथियार
न
ले
जाएं।
https://hindi.nativeplanet.com/travel-guide/bengaluru-metro-fined-rs-500-for-eating-food-know-what-are-do-s-and-don-t-s-in-metro-010667.html






