Homehindi newsविराट कोहली से मिलने के लिए फैन ने फिर तोड़ी सिक्योरिटी, पकड़कर...

विराट कोहली से मिलने के लिए फैन ने फिर तोड़ी सिक्योरिटी, पकड़कर गार्ड्स ने किया ऐसा हाल | Fan breaks security to meet Virat Kohli during India vs South Africa 2nd ODI

-

विराट कोहली से मिलने के लिए फैन ने फिर तोड़ी सिक्योरिटी, पकड़कर गार्ड्स ने किया ऐसा हाल | Fan breaks security to meet Virat Kohli during India vs South Africa 2nd ODI

Virat Kohli

Virat Kohli fan break security: विराट कोहली के लिए उनके फैंस की दीवानगी कैसी है ये किसी से छिपा नहीं है। साउथ अफ्रीका के साथ पहले मैच में एक फैन ने सिक्योरिटी तोड़ी थी और वो विराट के पास पहुंच गया था।

इसके बाद उस फैन को पकड़कर बाहर किया गया था। बाद में कुछ वीडियोज सामने आए थे जिसमें सिक्योरिटी गार्ड ने फैन के साथ बदसुलूकी की थी। इसके बाद लग रहा था कि अब कोई फैन ऐसा कदम नहीं उठाने वाला है।

शादी से पहले क्यों होता है कुआं पूजन? दूल्हा बनकर मां के साथ पूजा करते दिखे इंद्रेश उपाध्याय, वीडियो वायरल

लेकिन अब फिर से एक वीडियो सामने आया है जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है। ये वीडियो इंडिया साउथ अफ्रीका के दूसरे वनडे के दौरान का है।

मैदान में घुसा फैन

विराट कोहली ने इस मैच में भी सेंचुरी मारी थी और इस दौरान एक फैन अपने आपको नहीं रोक सका। उसने सिक्योरिटी तोड़ी और मैदान में विराट कोहली से मिलने के लिए जा पहुंचा। फैन भागकर गया और विराट के पैरों पर गिर गया। इसके बाद सिक्योरिटी गार्ड आए और उसको पकड़कर वहां से ले गए। इस वीडियो को एक दर्शक ने साझा किया है जिसने खुद ही इसको रिकॉर्ड किया था। इस दर्शक ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, ”मैच तो नहीं जीते पर फैंस ने फिर दिखाया कि किंग कौन है।” ये वीडियो इंस्टाग्राम पर काफी वायरल हो रहा है।

विराट कोहली के फैंस अक्सर ऐसा करते हैं। इस वीडियो पर लोगों के कमेंट्स सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ”एक या गया था पर वही पे धरा गया।” एक ने लिखा, ”ये तो अलग लेवल का मजा है भाई।” एक ने लिखा, ”ऋतुराज ऐसे हो लो भैया आपके लिए आया है, मिल लो, साइड हट जाता है।” इस तरह से लोग लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। विराट कोहली ने इसको लेकर कोई रिएक्शन नहीं दिया है। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि वायरल हो रहा है..

Credit: Filmibeat

https://hindi.goodreturns.in/notification-stories/fan-breaks-security-to-meet-virat-kohli-during-india-vs-south-africa-2nd-odi-116473.html

Related articles

Stay Connected

5,000FansLike
5,000FollowersFollow
5,000FollowersFollow
5,000SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts