Homehindi newsपत्नी शिप्रा को लेकर देर रात वृंदावन पहुंचे इंद्रेश उपाध्याय,ससुराल वालों ने...

पत्नी शिप्रा को लेकर देर रात वृंदावन पहुंचे इंद्रेश उपाध्याय,ससुराल वालों ने किया दुल्हन का भव्य स्वागत, Video | Indresh Upadhyay reached Vrindravan late night with shipra sharma, In laws Grand welcome for bride

-

पत्नी शिप्रा को लेकर देर रात वृंदावन पहुंचे इंद्रेश उपाध्याय,ससुराल वालों ने किया दुल्हन का भव्य स्वागत, Video | Indresh Upadhyay reached Vrindravan late night with shipra sharma, In laws Grand welcome for bride

Indresh Upadhyay

मशहूर कथावचक इंद्रेश उपाध्याय की 5 दिसंबर को जयपुर में शादी थी। कथावाचक की शादी बड़े ही धूमधाम से कई गई। उनकी शादी में तमाम VIP मेहमानों ने शिरकत की। बताया जा रहा है कि इंद्रेश उपाध्याय की भव्य शादी समारोह का हिस्सा बनने के लिए धीरेंद्र शास्त्री, देवकी नंदन महाराज, अनिरुद्धाचार्य महाराज, चित्रलेखा, कुमार विश्वास, गोविंद देव जी, पुंडरीक गोस्वामी समेत तमाम नामी कथावाचकों और सितारों को देखा गया।

देर रात दुल्हन को वृंदावन लेकर पहुंचे इंद्रेश उपाध्याय

बता दें कि इंद्रेश उपाध्याय की शादी के तमाम क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इन क्लिप्स में देखा जा सकता है कि इंद्रेश उपाध्याय की जयपुर में शादी बड़े ही शान ओ शौकत के साथ कई गई। इंद्रेश उपाध्याय और शिप्रा शर्मा की जोड़ी पर से तो लोगों की निगाहें हटने का नाम नहीं ले रही थीं। वहीं बता दें कि इंद्रेश उपाध्याय जयपुर से वृंदावन आ चुके हैं। हाल ही में उनके वृंदावन आगमन का क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दुल्हन का ससुराल में हुआ भव्य स्वागत

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि इंद्रेश उपाध्याय अपनी नई नवेली दुल्हन को विदा करवा कर वृंदावन आ चुके हैं। वृंदावन में इंद्रेश उपाध्याय के माता पिता ने बहू का भव्य स्वागत किया। घर से बाहर से लेकर अंदर तक गुलाब के फूलों की पंखुड़ियां बिछाई थीं। स्वागत में तमाम नृत्यांगनाएं राधा गीत गाकर शिप्रा शर्मा का स्वागत कर रही थीं। दुल्हन पर फूलों की लगातार बारिश होती नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर यह क्लिप छा गया है। इस क्लिप को देख लोगों ने जमकर कमेंट करना शुरू कर दिया है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- वाऊ ड्रीमी वेलकम, तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- बहुत ही खूबसूरत ऐसा लग रहा है जैसे सच में राधा रानी आ रही हैं।

Credit: Filmibeat

https://hindi.goodreturns.in/notification-stories/indresh-upadhyay-reached-vrindravan-late-night-with-shipra-sharma-in-laws-grand-welcome-for-bride-116903.html

Related articles

Stay Connected

5,000FansLike
5,000FollowersFollow
5,000FollowersFollow
5,000SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts