दिल्ली के टॉप 10 कॉमर्स कॉलेज कौन से हैं? देखें फुल लिस्ट और डिटेल्स | After 12th Class Top 10 Colleges for Commerce Students in Delhi
12वीं कक्षा पास करने के बाद हर साल लाखों छात्रों के सामने सबसे बड़ा सवाल होता है – आगे की पढ़ाई कहां से की जाए? यदि आप कॉमर्स के छात्र हैं और दिल्ली में उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं, तो पेश है आपके लिए यहां दिल्ली के टॉप 10 कॉमर्स कॉलेजों की सूची जो गुणवत्ता, फैकल्टी, प्लेसमेंट और शैक्षणिक माहौल के लिए प्रसिद्ध हैं।
दिल्ली के टॉप 10 कॉमर्स कॉलेज कौन से हैं?
कॉमर्स स्ट्रीम में 12वीं कक्षा पास करने वाले छात्रों के लिए दिल्ली के टॉप 10 कॉलेज की लिस्ट निम्न प्रकार है। जो कि छात्रों को अकाउंटिंग, फाइनेंस, इकोनॉमिक्स, बिजनेस स्टडीज़ आदि विषयों में स्नातक की डिग्री प्रदान करते हैं।
Top 10 Colleges for Commerce Students in Delhi
1. श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स, डीयू
2. लेडी श्री राम कॉलेज फॉर वुमेन, दिल्ली यूनिवर्सिटी
3. हिंदू कॉलेज, डीयू
4. हंसराज कॉलेज, डीयू
5. श्री वेंकटेश्वर कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय
6. गार्गी कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय
7. किरोड़ीमल कॉलेज ऑफ दिल्ली यूनिवर्सिटी
8. इंद्रप्रस्थ महिला कॉलेज, दिल्ली
9. जीसस एंड मैरी कॉलेज, दिल्ली
10. मिरांडा हाउस, दिल्ली
चलिए अब हम आपको इन सभी कॉलेजों के बारे में एक-एक विस्तार से बताते हैं कि किस कॉलेज की कब स्थापना हुई थी और इनकी क्या खासियत है?
1. श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC), डीयू
स्थापना वर्ष: 1926
एसआरसीसी देश का सबसे प्रतिष्ठित कॉमर्स कॉलेज, जो बी.कॉम (ऑनर्स) जैसे कोर्स में डिग्री प्रदान करता है ।
2. लेडी श्री राम कॉलेज फॉर वुमेन (LSR), डीयू
स्थापना वर्ष: 1956
एलएसआर महिलाओं के लिए बेहतरीन कॉलेज है, जो कॉमर्स के साथ-साथ ह्यूमैनिटीज और सोशल साइंस जैसे विषयों में स्नातक का कोर्स प्रदान करता है।
3. हिंदू कॉलेज, डीयू
स्थापना वर्ष: 1899
हिंदू कॉलेज दिल्ली विश्वविद्यालय का एक प्राचीन कॉलेज, जो अकादमिक गुणवत्ता और कैंपस संस्कृति के लिए प्रसिद्ध है।
4. हंसराज कॉलेज, डीयू
स्थापना वर्ष: 1948
दिल्ली यूनिवर्सिटी का हंसराज कॉलेज विज्ञान, कला और कॉमर्स तीनों क्षेत्रों में उत्कृष्टता और अनुशासन के लिए जाना जाता है।
5. श्री वेंकटेश्वर कॉलेज, डीयू
स्थापना वर्ष: 1961
यह कॉलेज साउथ दिल्ली में स्थित है जो कि कॉमर्स व साइंस दोनों स्ट्रीम में डिग्री प्रदान करता है।
6. गार्गी कॉलेज, डीयू
स्थापना वर्ष: 1967
गार्गी कॉलेज महिला शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी और बेहतर परिणाम देने के लिए जाना जाता है।
7. किरोड़ीमल कॉलेज, डीयू
स्थापना वर्ष: 1954
यह कॉलेज पढ़ाई के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में भी काफी सक्रिय भूमिका निभाता है।
8. इंद्रप्रस्थ महिला कॉलेज, डीयू
स्थापना वर्ष: 1924
यह कॉलेज दिल्ली का सबसे पुराना महिला कॉलेज है, जो कॉमर्स के साथ-साथ आर्ट्स स्ट्रीम में भी महिलाओं के लिए डिग्री कोर्स प्रदान करता है।
9. जीसस एंड मैरी कॉलेज (JMC), डीयू
स्थापना वर्ष: 1968
कैथोलिक मिशनरी द्वारा स्थापित यह महिला कॉलेज गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा और अनुशासन के लिए प्रसिद्ध है।
10. मिरांडा हाउस, डीयू
स्थापना वर्ष: 1948
यह कॉलेज मुख्य रूप से साइंस के लिए जाना जाता है, लेकिन हाल के वर्षों में कॉमर्स और ह्यूमैनिटीज में भी इसकी पकड़ मजबूत हुई है।
गौरतलब है कि यदि आप 12वीं के बाद कॉमर्स में करियर बनाना चाहते हैं, तो दिल्ली के ये टॉप कॉलेज न केवल आपको बेहतरीन शिक्षा देंगे, बल्कि आपके व्यक्तित्व और करियर को नई दिशा भी देंगे। इन कॉलेजों में एडमिशन के लिए कट-ऑफ काफी उच्च होती है, इसलिए यदि आप 12वीं के बाद इन संस्थानों में प्रवेश लेना चाहते हैं, तो अभी से तैयारी शुरू कर दें।
https://hindi.careerindia.com/news/after-12th-class-top-10-colleges-for-commerce-students-in-delhi-020926.html






