UPSC CDS Result 2025 declared: यूपीएससी सीडीएस लिखित परीक्षा रिजल्ट जारी, यहां देखें रिजल्ट PDF Link | UPSC CDS Result 2025 declared at upsc.gov.in; How to Download UPSC CDS (I) Result PDF Link, Check details
UPSC CDS Result 2025 declared: संघ लोक सेवा आयोग ने 2025 के लिए संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा (I) के परिणाम आधिकारिक तौर पर घोषित कर दिए हैं। आज 28 अप्रैल 2025 को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर एक पीडीएफ के माध्यम से ऑनलाइन यूपीएससी सीडीएस रिजल्ट 2025 की घोषणा की गई।
आयोग द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, यूपीएससी सीडीएस रिजल्ट 2025 के तहत कुल 8,516 उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया में योग्य बताया गया। यूपीएससी सीडीएस लिखित परीक्षा में उपस्थित उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in के माध्यम से अपने रिजल्ट चेक कर सकते हैं। यूपीएससी सीडीएस रिजल्ट 2025 चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपने रोल नंबर दर्ज करने होंगे।
बता दें कि यूपीएससी सीडीएस रिजल्ट 2025 के तहत लिखित परीक्षा में चयनिय उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया के साक्षात्कार राउंड के लिए योग्य घोषित किया गया है। यूपीएससी सीडीएस चयन प्रक्रिया काय यह चरण एसएसबी द्वारा आयोजित किया जाएगा। यूपीएससी सीडीएस चयन प्रक्रिया के माध्यम से अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को भारत भर के विभिन्न प्रतिष्ठित सैन्य प्रशिक्षण संस्थानों में प्रवेश दिया जाएगा। जो लोग अपना रिजल्ट चेक करने के और मेरिट सूची देखने के लिए उत्सुक हैं, वे इसे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर देख सकते हैं।
यूपीएससी सीडीएस लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अब वे रक्षा मंत्रालय के सेवा चयन बोर्ड द्वारा आयोजित किए जाने वाले अगले चरण की तैयारी शुरू कर दें। जनवरी और अप्रैल 2026 में शुरू होने वाले कई पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए यह साक्षात्कार प्रक्रिया महत्वपूर्ण है। इनमें देहरादून में भारतीय सैन्य अकादमी, केरल के एझिमाला में भारतीय नौसेना अकादमी, हैदराबाद में वायु सेना अकादमी और चेन्नई में पुरुष और महिला दोनों अधिकारी प्रशिक्षण अकादमियों के पाठ्यक्रम शामिल हैं।
यूपीएससी अधिसूचना के अनुसार, यूपीएससी सीडीएस लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण न होने वाले उम्मीदवारों के अंक-पत्र ओटीए के अंतिम परिणाम की घोषणा से 15 दिनों के भीतर आयोग की वेबसाइट पर प्राप्त किए जा सकते हैं और 30 दिनों तक उपलबद्ध रहेंगे।
यूपीएससी सीडीएस रिजल्ट 2025 योग्य उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश
यूपीएससी की अधिसूचना के अनुसार, उम्मीदवारों को साक्षात्कार में उपस्थित होने के लिए सत्यापन के लिए मूल दस्तावेज जमा करने होंगे। इन दस्तावेजों को उम्मीदवारों की आयु, शैक्षिक योग्यता और एनसीसी प्रमाणपत्रों के बारे में उनके दावों को मान्य करना चाहिए। उम्मीदवारों की संस्थान की पहली पसंद के आधार पर, दस्तावेजों को निर्दिष्ट समय सीमा तक संबंधित मुख्यालय में जमा किया जाना चाहिए। भारतीय सैन्य अकादमी और भारतीय नौसेना अकादमी के लिए, समय सीमा 1 जनवरी, 2026 है। वायु सेना अकादमी के उम्मीदवारों को 13 नवंबर, 2025 तक अपने दस्तावेज जमा करने होंगे, और एसएससी पाठ्यक्रम चुनने वालों के पास केवल 1 अप्रैल 2026 तक का समय है।
यूपीएससी सीडीएस रिजल्ट 2025 पीडीएफ सीधा लिंक
यूपीएससी सीडीएस रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें?
यूपीएससी सीडीएस I परिणाम घोषित किए गए है। आधिकारिक वेबसाइट से इसे चेक किया जा सकता है। रिजल्ट चेक करने के लिए अभ्यर्थियों को निम्नलिखित प्रक्रिया का पालन करना होगा:
चरण 1. यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
चरण 2. होमपेज पर यूपीएससी सीडीएस I परिणाम 2025 के लिंक को ढूंढें और उस पर क्लिक करें।
चरण 3. परिणाम पीडीएफ खोलें।
चरण 4. अपने रोल नंबर या नाम का उपयोग करके अपना परिणाम देखें।
चरण 5. इसे डाउनलोड करें
चरण 6. भविष्य के उपयोग के लिए इसका प्रिंट ले लें।
यूपीएससी सीडीएस रिजल्ट 2025 पीडीएफ नीचे देखें
https://hindi.careerindia.com/news/upsc-cds-result-2025-declared-at-upsc-gov-in-check-how-to-download-upsc-cds-i-result-pdf-link-here-020933.html





