jalgaon

शिक्षा के क्षेत्र में एक और बड़ी सफलता , अल-हसन इंटरनेशनल स्कूल को स्टार एजुकेशन अवॉर्ड 2025 मिला

शिक्षा के क्षेत्र में एक और बड़ी सफलता  , अल-हसन इंटरनेशनल स्कूल को स्टार एजुकेशन अवॉर्ड 2025 मिला

अल-हसन इंटरनेशनल स्कूल* ने तालिम के मैदान में एक बार फिर अपनी बेहतरीन पहचान बनाई है। स्कूल को

 

*स्टार एजुकेशन अवॉर्ड 2025*

से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार महाराष्ट्र कैटेगरी में *बेस्ट स्कूल इंफ्रास्ट्रक्चर* के लिए दिया गया। यह अवॉर्ड

*द टाइम्स ऑफ इंडिया*

के सहयोग से आयोजित *स्टार एजुकेशन अवॉर्ड्स 2025* के तहत, *ESFE – एजुकेशन सप्लाई एंड फ्रेंचाइज़ एक्सपो के दौरान नेसको NESCO, बॉम्बे एग्ज़िबिशन सेंटर, गोरेगांव ईस्ट, मुंबई में दिया गया*।

 

यह सम्मान समारोह 13 दिसंबर 2025 को , नेसको में आयोजित हुआ।

*अल-हसन इंटरनेशनल स्कूल की स्थापना स्वर्गीय शेख हसन नूरमोहम्मद की दूरदर्शी सोच से हुई थी। वे के.के. गर्ल्स स्कूल के सचिव, एंग्लो उर्दू हाई स्कूल के पूर्व सचिव और अल-हसन इंटरनेशनल स्कूल के संस्थापक थे। उनके बताए रास्ते पर चलते हुए आज भी स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है।*

 

*पिछले साल 2024 में MFERD द्वारा HAUNA के प्री-स्कूल एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2024 में राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलने और भारत के 40 प्रमुख नए स्कूलों में से टॉप 4 प्री-स्कूल्स में जगह बनाने के बाद, इस साल स्टार एजुकेशन अवॉर्ड 2025 मिलना स्कूल की लगातार मेहनत और अच्छी शिक्षा का साफ सबूत है।*

 

इस कार्यक्रम में स्कूल की ओर से *चेअरमन डॉ. अल्तमश हसन शेख* मौजूद थे। उनके साथ *डायरेक्टर शुनीद शेख, बिनीश शेख और शीबान शेख* भी शामिल रहे।

 

स्कूल मॅनेजमेंट ने इस सफलता का श्रेय

*स्कूल के डेडिकेटेड टीचर्स*,*कोओपेरेटीव पॅरेंट्स*, और *विद्यार्थियों* को देते हुए कहा कि यह पुरस्कार पूरे *अल-हसन इंटरनेशनल स्कूल परिवार की सामूहिक मेहनत* का नतीजा है। मॅनेजमेंट ने आगे भी बेहतर और समय के अनुसार शिक्षा देने का भरोसा दिलाया।

Rizwan falahi

Rizwan falahi is the Official Representative of Viral News Live, responsible for coordinating news reports, field coverage, and ground-level updates. All information published under his name is provided and verified by him, and he is solely responsible for the content he shares here. Mobile: 81491 01429