Gold Price Today: खरीदारी का सुनहरा मौका! सोना फिर हुआ सस्ता – जानें पटना से मुंबई तक 10g गोल्ड का नया रेट | Gold Price Today In India Falls On 9 Dec Check 18K 22K 24K Yellow Metal Price With Silver Rates In Hindi
Gold Price Today; 9 Dec 2025 Gold Rates, Sone Ka Bhav (सोना का भाव), Aaj Ka Sone Ka Rate Kya Hai, देश में आज सोने का दाम, 18, 22 और 24 कैरेट गोल्ड रेट टुडे: इस हफ्ते US फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों के बीच घरेलू वायदा बाजार में सोने के भाव में कमजोरी देखी गई जबकि चांदी की कीमतों में उछाल दर्ज हुई। वहीं घरेलू सर्राफा बाजार में भी सोने के कीमत में गिरावट जबकि चांदी में तेजी दर्ज हुई।
MCX Gold Price Today + MCX Silver Price Today
मंगलवार को शुरुआती कारोबार में MCX पर 5 फरवरी कॉन्ट्रैक्ट करीब 150 रुपये टूटकर 1,29,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के इंट्राडे लो पर आ गया जबकि MCX सिल्वर 5 मार्च कॉन्ट्रैक्ट करीब 1,500 रुपये उछलकर 1,83,000 रुपये प्रति किलोग्राम के इंट्राडे हाई पर आ गया।

सत्र के दौरान सोने ने 1,30.158 रुपये का इंट्राडे हाई जबकि चांदी ने 1,81.867 रुपये का इंट्राडे लो बनाया। पिछले सत्र में (सोमवार को) सोना 1,29,962 रुपये/10g पर रहा था जबकि चांदी 1,81,742 रुपये/KG पर बंद हुई थी।
Gold Price In India Today (देश में आज सोने का भाव)
घरेलू सर्राफा बाज़ार में आज सोने के भाव की बात करें तो सोमवार (8 दिसंबर) को दर्ज 13,042 रुपये प्रति ग्राम के मुकाबले आज (मंगलवार, 9 दिसंबर को) 24 कैरेट गोल्ड का भाव 13,009 रुपये प्रति ग्राम पर है जो 33 रुपये नीचे है जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 11,925 रुपये है जो कल के बंद भाव 11,955 रुपये प्रति ग्राम से 30 रुपये कम है। वहीं 18 कैरेट सोने (जिसे 999 सोना भी कहा जाता है) का भाव आज 9,757 रुपये प्रति ग्राम है, जो सोमवार के बंद भाव 9,782 रुपये की तुलना में 25 रुपये कमजोर है।
प्रति 10 ग्राम के हिसाब से बात करें तो देश में आज 24 कैरेट सोने का भाव 1,30,090 रुपये है जो कि सोमवार के बंद भाव 1,30,420 रुपये से 330 रुपये नीचे है जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 1,19,250 रुपये है जो कल के बंद भाव 1,19,550 रुपये से 330 रुपये कम है। वहीं 18 कैरेट सोने (जिसे 999 सोना भी कहा जाता है) का भाव 97,570 रुपये है जो सोमवार के बंद भाव 97,820 रुपये की तुलना में 250 रुपये कमजोर है।
देश में आज चांदी का भाव (Silver Price In India)
देश में चांदी के भाव की बात करें तो आज सर्राफा बाज़ार में कल यानी सोमवार के मुकाबले इसमें उछाल दर्ज हुई है। ऐसे में कल दर्ज 1,89,000 रुपये प्रति किलोग्राम के मुकाबले देखें तो मंगलवार को देश में चांदी का भाव 1,90,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। यानी प्रति किलोग्राम 1000 रुपये ऊपर है।
प्रमुख शहरों में आज सोने का भाव
देश के प्रमुख शहरों में सोने की कीमतों की बात करें तो दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 13,024 रुपये प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत 11,940 रुपये प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत 9,772 रुपये प्रति ग्राम है। वहीं, चेन्नई की बात करें तो यहां 24 कैरेट सोने की कीमत 13,091 रुपये, 22 कैरेट सोने की कीमत 12,000 रुपये और 18 कैरेट सोने की कीमत 10,000 रुपये प्रति ग्राम है।
पटना में 24 कैरेट सोने का भाव आज 13,048 रुपये प्रति ग्राम जबकि 22 कैरेट का रेट 11,961 रुपये प्रति ग्राम और 18 कैरेट की कीमत 9,788 रुपये प्रति ग्राम है।
इसके अलावा, मुंबई, कोलकाता, बैंगलोर, पुणे, हैदराबाद और केरल में कीमतें एक समान हैं, जहां 24 कैरेट सोने की कीमत 13,009 रुपये प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत 11,925 रुपये और 18 कैरेट सोने की कीमत 9,757 रुपये प्रति ग्राम है।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से ‘We’ कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
https://hindi.goodreturns.in/news/gold/gold-price-today-in-india-falls-on-9-dec-check-18k-22k-24k-yellow-metal-price-with-silver-rates-117119.html





