Ayushman Card: साल में कितनी बार और किन बीमारियों में फ्री करा सकते हैं इलाज? जानें क्या है नियम | Ayushman Card How Many Times And For Which Diseases Can You Get Free Treatment In A Year Know Rule Regulations PMJAY
Ayushman Card: देश के गरीब परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने और उन्हें फ्री चिकित्सा सुवाएं मुहैया कराने के उद्देश्य से भारत सरकार ने आयुष्मान भारत योजना (PMJAY) शुरु की है। इस योजना के तहत गरीब परिवार के हर सदस्य को सालाना 5 लाख रुपये सालाना कैशलेस इलाज की सुविधा दी जाती है। यानी लोगों को हर साल 5 लाख रुपये तक का फ्री इलाज मिलता है।

लेकिन इस मामले में कुछ लोगों में यह भ्रांति है कि आयुष्मान कार्ड के ज़रिए साल भर असीमित मुफ्त इलाज कराया जा सकता है, जबकि इसके नियम कुछ अलग हैं। ऐसे में समझना जरूरी है कि योजना के तहत साल में कितनी बार फ्री इलाज की सुविधा ले सकते हैं और किन बिमारियों में फ्री इलाज की सुविधा मिलेगी। तो चलिए जानते हैं इसके लिए क्या नियम हैं…
5 लाख रुपये तक की मिलती है फ्री इलाज की सुविधा
PMJAY के तहत 2018 में जारी आयुष्मान कार्ड, देशभर के हजारों सरकारी व निजी अस्पतालों में सालाना ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज प्रदान करता है। इसकी डिजिटल आवेदन प्रक्रिया ने एजेंटों और लंबी कतारों की जरूरत खत्म की। इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को गंभीर बीमारियों के इलाज के वित्तीय बोझ से बचाना है।
योजना के अंतर्गत ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज पूरे परिवार पर लागू होता है। परिवार के सभी सदस्य मिलकर इस वार्षिक सीमा का लाभ उठा सकते हैं। नियम के अनुसार, एक साल में कई बार फ्री इलाज की सुविधा ले सकते हैं, बशर्ते ₹5 लाख की कुल सीमा पूरी न हुई हो। यानी 5 लाख की सीमा के भीतर एक साल में फ्री इलाज कराने का कोई लिमिट नहीं है।
किन बीमारियों में मिलता है फ्री इलाज की सुविधा?
आयुष्मान कार्ड गंभीर बीमारियों के इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों के लिए है। इसमें डबल वाल्व रिप्लेसमेंट, प्रोस्टेट कैंसर, हार्ट वाल्व रिप्लेसमेंट और विभिन्न ट्रांसप्लांटेशन जैसी जटिल बीमारियाँ शामिल हैं, जिन पर बिल का भुगतान नहीं करना पड़ता।
हालांकि, ओपीडी परामर्श, सामान्य दवाएं, एक्स-रे, रक्त परीक्षण तथा रूटीन चेक-अप जैसे खर्च इस योजना के दायरे में नहीं आते। योजना का मुख्य फोकस अस्पताल में भर्ती होने पर वित्तीय सहायता पर है।
कैसे बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड?
आयुष्मान कार्ड बनवाने की प्रक्रिया अब पूरी तरह ऑनलाइन है। सरकारी ‘Ayushman ऐप’ के जरिए पात्र व्यक्ति अपने स्मार्टफोन द्वारा सुरक्षित व सुविधाजनक तरीके से आवेदन कर सकते हैं।
- – सबसे पहले ‘Ayushman ऐप’ डाउनलोड कर पसंदीदा भाषा चुनें।
- – ‘लॉगइन’ पर ‘बेनिफिशियरी’ को चुनकर अपना मोबाइल नंबर और कैप्चा भरें।
- – ‘Search For Beneficiary’ पेज पर ‘PM-JAY’, अपना राज्य, जिला व आधार नंबर चुनकर ऐप में लॉगइन करें।
- – लॉगइन के बाद, आपको परिवार के सदस्यों के आयुष्मान कार्ड दिखेंगे।
- – जिन सदस्यों का कार्ड नहीं बना, उनके नाम के आगे ‘Authenticate’ मिलेगा। इस पर टैप कर सदस्य का आधार नंबर दर्ज करें। सत्यापन हेतु ओटीपी मिलने पर सदस्य की एक फोटो ली जाएगी।
- – आखिर में सदस्य का मोबाइल नंबर और परिवार से उनका संबंध दर्ज करें। ई-केवाईसी पूरी कर फॉर्म सबमिट करें।
- – जानकारी सत्यापित होने पर, लगभग एक सप्ताह में, आप उसी ऐप से आयुष्मान कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
https://hindi.goodreturns.in/classroom/ayushman-card-how-many-times-and-for-which-diseases-can-you-get-free-treatment-in-a-year-know-rule-117047.html





