WBBSE Madhyamik Result 2025: पश्चिम बंगाल 10वीं रिजल्ट जारी, वेबसाइट, SMS और डिजीलॉकर से करें चेक | WBBSE Madhyamik Class 10 Result 2025 DECLARED: How To Check West bengal 10th Results Online, SMS, DigiLocker details in hindi
WBBSE Madhyamik Result 2025: पश्चिम बंगाल बोर्ड के छात्रों का इंतजार खत्म हुआ। डब्ल्यूबीबीएसई माध्यमिक परीक्षा परिणाम 2025 घोषित कर दिए गए हैं। पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आज यानी 2 मई 2025 को आधिकारिक वेबसाइट पर डब्ल्यूबीबीएसई माध्यमिक 10वीं रिजल्ट जारी किए गए।
डब्ल्यूबीबीएसई माध्यमिक कक्षा 10वीं परीक्षा 2025 में शामिल हुए छात्र-छात्राएं अपने पश्चिम बंगाल 10वीं रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट wbresults.nic.in के माध्यम से देख सकते हैं। पश्चिम बंगाल बोर्ड के ऑफिशियल पोर्टल पर छात्र लॉगिन कर डब्ल्यूबीबीएसई माध्यमिक परीक्षा परिणाम 2025 डाउनलोड भी कर सकते हैं।
पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (WBBSE) ने कक्षा 10वीं माध्यमिक परीक्षा का परिणाम 2 मई 2025 को सुबह 9:45 बजे घोषित किया है। इस वर्ष डब्ल्यूबीबीएसई माध्यमिक परीक्षा परिणाम 2025 के अनुसार, लगभग 86.56% पास प्रतिशत दर्ज की गई है। डब्ल्यूबीबीएसई माध्यमिक परीक्षा में इस साल करीब 9.84 लाख छात्र शामिल हुए। इस साल पश्चिम बंगाल डब्ल्यूबीबीएसई माध्यमिक परीक्षाएं बीते 10 फरवरी से 22 फरवरी 2025 के बीच आयोजित की गई। छात्रों ने सभी परीक्षाओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया और परीक्षाएं सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
डब्ल्यूबीबीएसई माध्यमिक परीक्षा परिणाम 2025 के लिए छात्र अपने परिणाम आधिकारिक वेबसाइटों, SMS, डिजीलॉकर और मोबाइल ऐप के माध्यम से देख सकते हैं। इस लेख में नीचे डब्ल्यूबीबीएसई माध्यमिक रिजल्ट 2025 चेक करने के लिए विभिन्न माध्यम बताए जा रहे हैं।
West Bengal Class 10th Result 2025 ऑनलाइन कैसे चेक करें
नीचे दिए गए चरणों का पालन कर बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्र अपने डब्ल्यूबीबीएसई माध्यमिक रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।
चरण 1. पश्चिम बंगाल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट wbresults.nic.in या wbbse.wb.gov.in पर जाएं।
चरण 2. होम पेज पर डब्ल्यूबीबीएसई माध्यमिक परिणाम 2025 लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3. अपने लॉगिल विवरण, रोल नंबर दर्ज करें।
चरण 4. जानकारी सबमिट करें।
चरण 5. आपका पश्चिम बंगाल कक्षा 10वीं परिणाम स्क्रीन पर दिखेगा
चरण 6. डब्ल्यूबीबीएसई माध्यमिक परीक्षा परिणाम डाउनलोड करें
चरण 6. भविष्य के लिए पश्चिम बंगाल बोर्ड रिजल्ट 2025 का प्रिंट आउट लें।
WBBSE Class 10 Result 2025, एसएमएस (SMS) से कैसे चेक करें
डब्ल्यूबीबीएसई पश्चिम बंगाल बोर्ड 10वीं रिजल्ट एसएमएस के माध्यम से चेक करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें-
स्टेप 1- अपने मोबाइल फोन के मैसेज बॉक्स में जाएं।
स्टेप 2- नया संदेश टाइप करें: WB 10
स्टेप 3- इसे 56070 या 56263 पर भेजें।
स्टेप 4- कुछ ही समय में आपके मोबाइल पर परिणाम प्राप्त होगा।
WBBSE Madhyamik 10 Result 2025 डिजीलॉकर के माध्यम से कैसे चेक करें?
चरण 1: सबसे पहले digilocker.gov.in पर जाएं या DigiLocker ऐप खोलें।
चरण 2: अपने क्रेडेंशियल्स के साथ लॉगिन करें।
चरण 3: “Issued Documents” सेक्शन में जाएं।
चरण 4: WBBSE चुनें और अपनी कक्षा 10 की मार्कशीट डाउनलोड करें।
डब्ल्यूबीबीएसई माध्यमिक मोबाइल ऐप से डब्ल्यूबीबीएसई 10वीं रिजल्ट कैसे चेक करें
गूगल प्ले स्टोर से डब्ल्यूबीबीएसई ऐप डाउनलोड करें या iresults.net/wbbse-app पर जाएं।
ऐप खोलें और अपना रोल नंबर दर्ज करें।
आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
https://hindi.careerindia.com/news/wbbse-madhyamik-result-2025-declared-how-to-check-west-bengal-10th-results-online-sms-digilocker-020977.html






