RPSC राजस्थान पीटीआई/लाइब्रेरियन एडमिट कार्ड 2025 हुए जारी, शीघ्र करें डाउनलोड | RPSC PTI/ Librarian Admit Card Out, Download Link Here
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने फिजिकल ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर (PTI) और लाइब्रेरियन भर्ती परीक्षा 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इन पदों के लिए आवेदन किया था, वे अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
यह भर्ती परीक्षा राजस्थान सरकार के अधीन कुल 40 रिक्त पदों को भरने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है। इनमें शारीरिक प्रशिक्षण प्रशिक्षक (PTI) और लाइब्रेरियन दोनों शामिल हैं। आयोग ने जानकारी दी है कि चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति राज्य के विभिन्न सरकारी शिक्षण संस्थानों और शारीरिक शिक्षा विभागों में की जाएगी।
आरपीएससी पीटीआई/लाइब्रेरियन परीक्षा 2025 कब होगी?
RPSC द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, PTI और लाइब्रेरियन भर्ती परीक्षा 03 मई से 06 मई 2025 के बीच आयोजित की जाएगी। परीक्षा का आयोजन विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा, जिसका विवरण उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड पर उपलब्ध है।
आरपीएससी पीटीआई/लाइब्रेरियन एडमिट कार्ड 2025 कैसे डाउनलोड करें?
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:
1. RPSC की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
2. होमपेज पर “Admit Card for PTI/Librarian Recruitment 2024” लिंक पर क्लिक करें।
3. अपना आवेदन संख्या और जन्मतिथि दर्ज करें।
4. लॉगिन करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
5. एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें।
आरपीएससी पीटीआई/लाइब्रेरियन एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक
गौरतलब है कि एडमिट कार्ड के बिना उम्मीदवारों परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। साथ ही, एक वैध फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी, या ड्राइविंग लाइसेंस) साथ लाना अनिवार्य है। परीक्षा से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे तिथि, समय, स्थान, और परीक्षा से जुड़े दिशा-निर्देश एडमिट कार्ड पर स्पष्ट रूप से उपलब्ध होंगे।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा की तैयारियों में कोई कमी न छोड़ें और किसी भी अपडेट के लिए RPSC की वेबसाइट पर नियमित रूप से विज़िट करते रहें।
https://hindi.careerindia.com/news/rajasthan-rpsc-pti-librarian-admit-card-out-download-link-here-020964.html





