Ladli Behna Yojana: आज आएगी 31वीं किस्त, हर लाडली बहन के बैंक अकाउंट में ₹1500, जानें कैसे चेक करें बैलेंस | Ladli Behna 31st Installment Check If RS 1500 Is Credited Using Simple Mobile Methods

Advertisement

Ladli Behna Yojana: आज आएगी 31वीं किस्त, हर लाडली बहन के बैंक अकाउंट में ₹1500, जानें कैसे चेक करें बैलेंस | Ladli Behna 31st Installment Check If RS 1500 Is Credited Using Simple Mobile Methods

Ladli Behna Yojana 31th installment: मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है। राज्य सरकार लाड़ली बहना योजना की 31वीं किस्त आज जारी करने जा रही है। इस किस्त के तहत सभी ऐलिजिबल महिलाओं के बैंक खातों में 1500 रुपए सीधे भेजे जाएंगे। इसकी आधिकारिक जानकारी खुद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा की है।

Advertisement
Ladli Behna 31st Installment

सीएम ने दी जानकारी

सीएम मोहन यादव ने अपनी पोस्ट में लिखा कि 9 दिसंबर 2025 को लाड़ली बहना योजना की अगली किस्त का वितरण किया जाएगा। उनके अनुसार, इस बार लगभग 1.26 करोड़ से ज्यादा बहनों के खाते में योजना के तहत सहायता राशि भेजी जाएगी। मुख्यमंत्री ने इसे महिलाओं की आर्थिक मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

लाड़ली बहनों के खातों में खुशियों की 31वीं किस्त का अंतरण…

9 दिसम्बर, 2025 को लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत ₹1500 की राशि प्रत्येक हितग्राही के खाते में अंतरित की जाएगी, जिससे प्रदेश की 1.26 करोड़ से अधिक बहनें लाभान्वित होंगी। pic.twitter.com/OtLiFg2qt1

— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) December 8, 2025 “>

1250 से बढ़ाकर 1500 रुपए हुई सहायता

लाड़ली बहना योजना शुरू होने के बाद से ही इसका उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक सुरक्षा और सम्मान देना रहा है। पहले इस योजना के तहत बहनों को 1250 रुपए महीने दिए जाते थे। लेकिन नई सरकार ने इस राशि में बढ़ोतरी करते हुए इसे 1500 रुपए प्रति माह कर दिया। सहायता राशि बढ़ने से महिलाओं में खुशी है और इसे उनके खर्च और जरूरतों में बड़ी मदद के रूप में देखा जा रहा है।

किस्त आने से पहले ऐसे करें अपना नाम चेक

अगर आप योजना की लाभार्थी हैं और यह जानना चाहती हैं कि आपके खाते में पैसा आएगा या नहीं तो इसके लिए आप घर बैठे आसानी से लिस्ट चेक कर सकती हैं। कई महिलाएं किस्त के दिन चिंता में रहती हैं कि उनका नाम लिस्ट में है या नहीं, इसलिए सरकार ने इसे ऑनलाइन देखने की सुविधा दी है।

ऑनलाइन ऐसे देखें लिस्ट में अपना नाम

लाड़ली बहना योजना की फाइनल लिस्ट देखने के लिए आपको ये स्टेप्स फॉलो करने होंगे-

योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

होमपेज पर मौजूद ‘अंतिम सूची’ (Final List) वाले विकल्प पर क्लिक करें।

अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें।

आपके मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा, जिसे वेबसाइट पर डालकर सबमिट करें।

अब स्क्रीन पर लाड़ली बहना योजना की पूरी लिस्ट खुल जाएगी।

इसमें आप अपना नाम आसानी से चेक कर सकती हैं।

अगर आपका नाम लिस्ट में मौजूद है, तो आज आपके खाते में 1500 रुपए की किस्त आने में कोई समस्या नहीं होगी।

महिलाओं को मिल रही बड़ी मदद

लाड़ली बहना योजना ने बहुत कम समय में प्रदेश की महिलाओं के बीच मजबूत पहचान बनाई है। यह योजना न सिर्फ आर्थिक सहारा देती है, बल्कि महिलाओं को अपने परिवार और बच्चों के लिए बेहतर फैसले लेने में मदद भी करती है। बढ़ी हुई किस्त के साथ महिलाओं की उम्मीदें और भी मजबूत हुई हैं।

https://hindi.goodreturns.in/classroom/ladli-behna-31st-installment-check-if-rs-1500-is-credited-using-simple-mobile-methods-117159.html

Subscribe to Viral News Live