FD Interest Rate: इन छोटे बैंकों में बड़े बैकों से भी कहीं अधिक मिलता है ब्याज – आपने लिस्ट देखा क्या? | Bank FD Interest Rate For Senior Citizens Know Which Small Saving Bank Offers Highest Interest Amid RBI Repo Rate Cut

Advertisement

FD Interest Rate: इन छोटे बैंकों में बड़े बैकों से भी कहीं अधिक मिलता है ब्याज – आपने लिस्ट देखा क्या? | Bank FD Interest Rate For Senior Citizens Know Which Small Saving Bank Offers Highest Interest Amid RBI Repo Rate Cut

Bank FD Interest Rates: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने शुक्रवार (5 दिसंबर) को रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट (0.25 प्रतिशत) की कटौती की। इसके साथ रेपो रेट 5.25 फीसदी पर आ गई। रेपो रेट में कटौती के बाद ब्याज दरों में भी बदलाव की चर्चाएं शुरु हो गई हैं।

Advertisement
Bank FD Interest

ऐसे में यदि आप या आपके परिवार में कोई सीनियर सिटिजन हैं और फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में निवेश की योजना बना रहे हैं, तो रेपो रेट में कटौती के बाद आपके लिए यह जानना बहुत जरूरी हो जाता है कि सबसे ज्यादा ब्याज दर कहां मिल रहा है। चूंकि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा 2025 में चौथी बार रेपो रेट घटाने के बाद अब FD पर ब्याज दरें नीचे आने की संभावना है।

रेपो रेट में कटौती हो चुकी है और इसका सीधा असर आने वाले दिनों में बैंक एफडी रेट्स पर दिखेगा। हालांकि, कुछ स्मॉल फाइनेंस बैंक (Small Finance Banks) अभी भी सीनियर सिटिजन्स को 8% से ज्यादा ब्याज दे रहे हैं। ये स्कीमें सीमित समय के लिए हैं, और ब्याज दरें कभी भी कम की जा सकती हैं। इसलिए यदि आप फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश करना चाहते हैं, तो यह बेहतरीन मौका है। तो चलिए जानते हैं कि कौन-कौनसे ऐसे छोटे बैंक हैं जो बड़े बैंकों से भी अधिक ब्याज दे रहे हैं और कितना दे रहे हैं…

इन बैंकों में सिनियर सिटिजन्स को FD पर मिल रहा तगड़ा ब्याज

बैंक का नाम अधिकतम ब्याज दर (%) टेन्योर
AU Small Finance Bank 7.60 18 महीने
Equitas Small Finance Bank 7.80 888 दिन
ESAF Small Finance Bank 8.10 444 दिन
Jana Small Finance Bank 8 1-3 साल
Shivalik Small Finance Bank 7.80 18-24 महीने
slice Small Finance Bank 7.75 18 महीने से 24 महीने 1 दिन
Suryoday Small Finance Bank 8 5 साल
Ujjivan Small Finance Bank 7.95 2 साल
Utkarsh Small Finance Bank 8 2-3 साल

[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से ‘We’ कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]

https://hindi.goodreturns.in/personal-finance/bank-fd-interest-rate-for-senior-citizens-know-which-small-saving-bank-offers-highest-interest-116703.html

Subscribe to Viral News Live