Dubai Gold Rate: दुबई में सोने की कीमतों में फिर आया उछाल! जानिए आज 24K और 22k गोल्ड का भाव | Dubai Gold Rate Today On 9 Dec Increased By 1224 Rs Check Latest Price In Hindi
Dubai Gold Rate Today: दुबई में सोने के भाव में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। आज मंगलवार को एक बार फिर उछाल दर्ज किया जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय और घरेलू दोनों बाजारों में आज सोने की कीमतों पर हल्का दबाव दिखाई दिया। इंटरनेशनल स्पॉट गोल्ड लगभग 0.06% नीचे रहा और करीब 4182 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता नजर आया। यह गिरावट बहुत बड़ी नहीं मानी जा रही है, बल्कि इसे एक सामान्य उतार-चढ़ाव की तरह देखा जा रहा है।

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, अमेरिकी फेडरल रिजर्व की आने वाली बैठक से निवेशक सतर्क हैं। ब्याज दरों को लेकर बढ़ी अनिश्चितता का सीधा प्रभाव गोल्ड पर पड़ रहा है। अगर फेड सख्त रुख अपनाता है, तो सोने पर कुछ और दबाव देखने को मिल सकता है।
इसके बावजूद सोने की बुनियाद अब भी मजबूत है। कई देशों के सेंट्रल बैंक लगातार सोने की खरीद बढ़ा रहे हैं, जिससे गोल्ड को सपोर्ट मिल रहा है। आर्थिक अनिश्चित माहौल में सोना अभी भी सुरक्षित निवेश माना जा रहा है।
भारतीय बाजार में भी आज कीमतों में थोड़ी नरमी दिखी, लेकिन ज्वेलरी खरीदारों और छोटे निवेशकों की मांग धीमी नहीं हुई। यह गिरावट सिर्फ एक सामान्य करेक्शन है और लंबे समय के लिए सोना अब भी मजबूत निवेश विकल्प माना जा रहा है।
MCX पर सोने का 5 दिसंबर का कॉन्ट्रैक्ट सुबह 12:10 बजे 470 रुपए यानी 0.36 प्रतिशत रुपए फिसलकर 129492 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
दुबई में 24 कैरट सोने के भाव पर नजर डालें तो आज भारतीय रुपए में 123945 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 123823 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में उछाल देखने को मिल रहा है। दुबई में 22 कैरट सोने के दाम 114764 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 114642 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
आज 18 कैरट सोने के भाव में तेजी आई है। आज दुबई में 18 कैरट सोने के भाव 94321 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 94260 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
https://hindi.goodreturns.in/news/gold/dubai-gold-rate-today-on-9-dec-increased-by-1224-rs-check-latest-price-in-hindi-117137.html




