Assam HS Result 2025 OUT: असम बोर्ड कक्षा 12वीं एचएस रिजल्ट घोषित, सीधा लिंक यहां | Assam HS Result 2025 Out at assamresult.in; How to Check AHSEC Board Class 12th results direct link and details

Advertisement

Assam HS Result 2025 OUT: असम बोर्ड कक्षा 12वीं एचएस रिजल्ट घोषित, सीधा लिंक यहां | Assam HS Result 2025 Out at assamresult.in; How to Check AHSEC Board Class 12th results direct link and details

Assam HS Result 2025 OUT: असम हायर सेकेंडरी एजुकेशन काउंसिल (एएचएसईसी/AHSEC) द्वारा आज सुबह 9 बजे असम बोर्ड एचएस रिजल्ट 2025 की घोषणा कर दी गई है। असम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट assamresult.in पर कक्षा 12वीं रिजल्ट 2025 ऑनलाइन घोषित किए गए।

Advertisement
Assam HS Result 2025 OUT: असम बोर्ड कक्षा 12वीं एचएस रिजल्ट घोषित, सीधा लिंक यहां

एएचएसईसी द्वारा आयोजित असम बोर्ड एचएस परीक्षा 2025 के लिए उपस्थित हुए लाखों छात्र अब अपने क्लास 12 रिजल्ट असम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट assamresult.in के माध्यम से चेक कर सकेंगे। एएचएसईसी एचएस रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को महत्वपूर्ण विवरण दर्ज करने होंगे। आधिकारिक वेबसाइट से छात्र अपने डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

असम कक्षा 12वीं एचएस परिणाम 2025 के तहत चार संकाय यानी कला, विज्ञान, वाणिज्य और व्यावसायिक स्ट्रीम के लिए परिणामों की घोषणा की गई है। एएचएसईसी द्वारा घोषित असम बोर्ड एचएस परिणाम 2025 के अनुसा, इस साल आर्ट्स संकाय का कुल पास प्रतिशत 81.03%, साइंस स्ट्रीम का कुल पास प्रतिशत 84.88%, कॉमर्स स्ट्रीम का कुल पास प्रतिशत 82.18% और वोकेशनल स्ट्रीम का कुल पास प्रतिशत 68.55% दर्ज किया गया।

राज्य के शिक्षा मंत्री रनोज पेगू ने एएचएसईसी कक्षा 12वीं रिजल्ट की घोषणा की। परिणाम 30 अप्रैल को सुबह 9 बजे घोषित किए गए। बता दें कि इस साल असम बोर्ड एचएस परीक्षा में करीब 3,02,420 छात्रों ने हिस्सा लिया और सफलतापूर्वक परीक्षा के लिए उपस्थित हुए। परिणाम आधिकारिक अधिसूचना एएचएसईसी की वेबसाइट ahsec.assam.gov.in पर प्रकाशित की गई है। गौरतलब हो कि एएचएसईसी एचएस बोर्ड परीक्षाएं बीते 13 फरवरी से 17 मार्च 2025 तक आयोजित की गई।

एएचएसईसी असम बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें?

छात्रों के लिए 2025 में अपने असम एचएस परिणाम चेक करने की प्रक्रिया को आसान और सुविधाजनक बनाया गया है। एएचएसईसी की आधिकारिक वेबसाइटों पर जाकर छात्र अपने रिजल्ट की डिजिटल कॉपी डाउनलोड कर सकते हैं। असम बोर्ड एचएस 12वीं परिणाम डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें।

चरण 1- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ahsec.assam.gov.in पर जाएं।
चरण 2- होमपेज पर असम बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट 2025 लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3- कक्षा 12वीं के परिणाम लिंक पर अपना असम एचएस रोल नंबर, पंजीकरण संख्या और परीक्षा वर्ष दर्ज करें
चरण 4- अपने परिणाम जल्द ही स्क्रीन पर दिखेंगे।
चरण 5- एचएस 12वीं परिणाम डाउनलोड करें
चरण 6- भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंट ले लें।

असम एचएस रिजल्ट 2025 एमएमएस से कैसे चेक करें?

आधिकारिक वेबसाइट के अलावा छात्र एसएमएस के माध्यम से परिणाम प्राप्त करने के विकल्प चुन सकते हैं। यह छात्रों को अपने अंक प्राप्त करने का एक विकल्प है। एसएमएस पद्धति का विकल्प चुनने वालों के लिए प्रक्रिया सरल है। छात्रों को अपना एसएमएस एप्लीकेशन खोलना होगा, संदेश टाइप करना होगा “ASSAM12 ” और इसे 56263 पर भेजें। इसके बाद परिणाम सीधे उनके फोन पर पहुंचा दिए जाएंगे, जिससे उनके स्कोर तक पहुंचने का एक आसान तरीका उपलब्ध हो जाएगा।

https://hindi.careerindia.com/news/assam-hs-result-2025-out-at-assamresult-in-how-to-check-ahsec-board-class-12th-results-direct-link-020949.html

Subscribe to Viral News Live