हावड़ा से सियालदह होकर सॉल्टलेक तक मेट्रो लाइन को मिली संचालन की मंजूरी, कब से शुरू होगी यात्री सेवा? | Howrah to Salt Lake via Sealdah green line metro Final security check completed passenger service starting date
हावड़ा
मैदान
से
एस्प्लेनेड
व
सियालदह
होकर
सॉल्टलेक
सेक्टर
5
तक
कोलकाता
मेट्रो
के
ग्रीन
लाइन
को
मिल
चुकी
है
हरी
झंडी।
अब
इंतजार
है
तो
बस
आधिकारिक
तौर
पर
मेट्रो
रेलवे
की
घोषणा
की।
इसके
बाद
ही
हावड़ा
से
सियालदह
स्टेशन
और
सॉल्टलेक
तक
आवाजाही
करना,
होने
वाला
है
आसान।
न
रहेगी
मेट्रो
से
धर्मतल्ला
(एस्प्लेनेड)
तक
आने
और
वहां
से
फिर
बस
से
सियालदह
तक
आने-जाने
का
झंझट
और
न
ही
मेट्रो
द्वारा
सॉल्टलेक
से
सियालदह
में
उतकर,
वहां
से
फिर
हावड़ा
तक
आने
के
लिए
बस
पकड़ने
की
परेशानी।
हावड़ा
मेट्रो
स्टेशन
से
एक
बार
मेट्रो
में
सवार
होकर
यात्री
सीधे
एस्प्लेनेड
होकर
पहुंच
जाएंगे
सियालदह
और
सॉल्टलेक
सेक्टर
5
तक।
रविवार
(27
अप्रैल)
को
ही
कोलकाता
मेट्रो
के
रेलवे
सुरक्षा
कमिशन
ने
हावड़ा-सॉल्टलेक
सेक्टर
5
ग्रीन
लाइन
मेट्रो
कॉरिडोर
के
एस्प्लेनेड-सियालदह
मेट्रो
स्ट्रेच
की
जांच
की।

आनंद
बाजार.Com
की
मीडिया
रिपोर्ट
से
मिली
जानकारी
के
अनुसार
रविवार
को
ग्रीन
लाइन
मेट्रो
कॉरिडोर
के
एस्प्लेनेड
से
सियालदह
स्ट्रेच
के
निर्माण
कार्य
की
जांच
करने
के
लिए
कमिश्नर
ऑफ
रेलवे
सेफ्टी
(CRS)
सुमित
सिंघल
पहुंचे।
इस
दौरान
उनके
साथ
PCE
मेट्रो
रेलवे
और
KMRCL
के
मैनेजिंग
डायरेक्टर
अनुज
मित्तल,
मेट्रो
के
चीफ
इंजीनियर
समेत
अन्य
उच्चाधिकारी
भी
मौजूद
रहे।
बताया
जाता
है
कि
मेट्रो
लाइन,
सुरंग,
सुरंग
की
वेंटिलेशन
व्यवस्था,
ट्रेन,
आपातकालिन
व्यवस्था
आदि
की
जांच
की
गयी
है।
दावा
किया
जा
रहा
है
कि
सभी
सुरक्षा
जांच
के
बाद
संतुष्ट
होकर
CRS
सिंघल
ने
मेट्रो
का
परिचालन
करने
का
सर्टिफिकेट
भी
प्रदान
कर
दिया
है।
सोमवार
को
नागर
विमानन
मंत्रालय
के
रेल
संरक्षा
आयोग
की
तरफ
से
कोलकात
के
ग्रीन
लाइन
कॉरिडोर
के
एस्प्लेनेड
से
सियालदह
तक
मेट्रो
स्ट्रेच
को
चलाने
की
सुरक्षा
अनुमति
दे
दी।
बताया
जाता
है
कि
अगर
सब
कुछ
ठीक
रहा
तो
अगले
कुछ
दिनों
के
अंदर
ही
हावड़ा-सॉल्टलेक
सेक्टर
5
मेट्रो
कॉरिडोर
के
एस्प्लेनेड-सियालदह
स्ट्रेच
पर
यात्री
सेवाओं
को
जल्द
शुरू
कर
दिया
जाएगा।
संभावना
जतायी
जा
रही
है
कि
प्रधानमंत्री
नरेंद्र
मोदी
मेट्रो
के
इस
स्ट्रेच
का
उद्घाटन
कर
सकते
हैं।
इसके
बाद
हावड़ा
मैदान
से
एस्प्लेनेड
और
सिलायदह
होकर
सॉल्टलेक
सेक्टर
5
तक
लगभग
15.55
किमी
लंबे
मेट्रो
कॉरिडोर
पर
मेट्रो
सेवाओं
का
संचालन
किया
जाएगा।
गौरतलब
है
कि
पिछले
लंबे
समय
से
हावड़ा
मैदान
से
सॉल्टलेक
सेक्टर
5
के
बीच
मेट्रो
कॉरिडोर
का
निर्माण
कार्य
चल
रहा
था।
इस
कॉरिडोर
में
सबसे
पहले
सियालदह
से
सॉल्टलेक
सेक्टर
5
के
बीच
और
फिर
हावड़ा
मैदान
से
एस्प्लेनेड
के
बीच
मेट्रो
सेवाओं
को
शुरू
कर
दिया
गया।
एस्प्लेनेड
से
हावड़ा
मैदान
के
बीच
का
मेट्रो
कॉरिडोर
भारत
का
पहला
अंडरवाटर
मेट्रो
कॉरिडोर
बना।
लेकिन
एस्प्लेनेड
से
सियालदह
के
बीच
के
मेट्रो
स्ट्रेच
के
निर्माण
में
कई
तरह
की
बाधाएं
आयी।
इस
मेट्रो
स्ट्रेच
में
अप
और
डाउन
मेट्रो
की
आवाजाही
के
लिए
दो
सुरंगों
का
निर्माण
किया
गया
है।
इसमें
एस्प्लेनेड
से
सियालदह
के
ओर
जाने
वाले
सुरंग
का
निर्माण
काफी
पहले
ही
पूरा
हो
चुका
था।
इस
सुरंग
से
होकर
काफी
बार
खाली
मेट्रो
रेक
आवाजाही
भी
करती
थी।
लेकिन
समस्या
आयी
सियालदह
से
एस्प्लेनेड
की
ओर
जाने
वाले
सुरंग
के
निर्माण
के
समय।

वर्ष
2019
में
जब
सियालदह
से
एस्प्लेनेड
की
ओर
जाने
वाले
मेट्रो
सुरंग
को
खोदा
जा
रहा
था,
तब
बऊबाजार
इलाके
की
मिट्टी
धंस
गयी।
उस
समय
काम
को
तुरंत
बंद
कर
देना
पड़ा
था।
इस
वजह
से
इलाके
के
70
से
भी
ज्यादा
घरों
में
दरारें
आ
गयी,
जिस
वजह
से
लोगों
को
अपना
घर
छोड़ना
पड़
गया
था।
वर्ष
2022
में
जब
उस
इलाके
में
फिर
से
सुरंग
की
खुदाई
का
काम
किया
जा
रहा
था,
तब
सुरंग
में
बार-बार
पानी
भरने
की
समस्या
खड़ी
हो
रही
थी।
लगातार
हो
रही
इन
समस्याओं
की
वजह
से
इस
सुरंग
के
निर्माण
में
काफी
देरी
भी
हुई।
मीडिया
रिपोर्ट
के
अनुसार
इस
सुरंग
का
निर्माण
कार्य
इस
साल
जनवरी
में
पूरा
हो
गया
और
सियालदह
से
एस्प्लेनेड
के
बीच
कई
बार
मेट्रो
संचालन
का
ट्रायल
रन
भी
किया
जा
चुका
है।
अब
अंतिम
सुरक्षा
जांच
के
पूरे
होने
और
मेट्रो
के
संचालन
की
छूट
मिल
जाने
के
बाद
उम्मीद
की
जा
रही
है
कि
जल्द
ही
हावड़ा
मैदान
से
एस्प्लेनेड
व
सियालदह
होकर
सॉल्टलेक
सेक्टर
5
तक
मेट्रो
का
संचालन
शुरू
कर
दिया
जाएगा।
इंतजार
है
तो
बस
आधिकारिक
तौर
पर
तारीख
के
घोषणा
होने
की!
https://hindi.nativeplanet.com/news/howrah-to-salt-lake-via-sealdah-metro-final-security-check-completed-passenger-service-starting-date-010643.html






