डी.के. भावे स्कॉलरशिप 2025: छात्रों को मिलेगी पढ़ाई के खर्चे की 50% तक सहायता, शीघ्र करें आवेदन | D. K. Bhave Scholarship 2025: Check Eligibility, Benefits and Other Details
सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय (SPPU) ने इंजीनियरिंग स्नातकों के लिए ‘डी.के. भावे स्कॉलरशिप 2025’ की घोषणा की है। इस छात्रवृत्ति के तहत विद्यार्थियों को संपूर्ण खर्च का 50% तक की धनराशि प्रदान की जाएगी। तो यदि आप भी इस स्कॉलरशिप के इच्छुक है तो 30 मई 2025 तक अपना आवेदन कर सकते हैं।
बता दें कि यह छात्रवृत्ति उन विद्यार्थियों को दी जाएगी, जिन्होंने अमेरिका, कनाडा, जर्मनी या इंग्लैंड की किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय में इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी में मास्टर्स के लिए पक्की प्रवेश (Confirmed Admission) प्राप्त कर ली है।
डी.के. भावे स्कॉलरशिप 2025: पात्रता मानदंड
• इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को निम्नलिखित योग्यताएं पूरी करनी होंगी:
• उम्मीदवार सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग संकाय के स्नातक हों या पुणे महानगरपालिका (PMC) या पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका (PCMC) क्षेत्र में स्थित NBA-मान्यता प्राप्त संस्थान से अंतिम वर्ष के छात्र हों।
• उम्मीदवार को अमेरिका, कनाडा, जर्मनी या इंग्लैंड की किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय में मेरिट आधारित मास्टर्स प्रवेश प्राप्त हुआ हो।
• आवेदन की शैक्षणिक योग्यता न्यूनतम ‘B’ ग्रेड या उससे ऊपर होनी चाहिए।
नोट: जो छात्र पहले से ही किसी विदेशी विश्वविद्यालय में मास्टर्स कार्यक्रम में नामांकित हैं, वे पात्र नहीं हैं।
डी.के. भावे स्कॉलरशिप 2025 के फायदे क्या हैं?
यह छात्रवृत्ति विद्यार्थियों के संपूर्ण खर्च का 50% तक देगी, जिसमें ट्यूशन फीस, किताबें, रहने और भोजन की लागत, तथा अन्य आकस्मिक खर्च शामिल हैं। यह राशि सीधे उस विदेशी विश्वविद्यालय को भेजी जाएगी जहां छात्र को प्रवेश मिला है। हालांकि, यह छात्रवृत्ति यात्रा, वीजा फीस, GRE या अन्य परीक्षा शुल्क, और आवेदन शुल्क को कवर नहीं करती।
डी.के. भावे स्कॉलरशिप 2025 के लिए कैसे करें आवेदन?
आवेदनकर्ता निम्नलिखित चरणों का पालन कर आवेदन कर सकते हैं:
चरण 1: buddy4study के ‘Apply Now’ बटन पर क्लिक करें।
चरण 2:’Register’ बटन पर क्लिक कर पंजीकरण करें।
चरण 3: लॉगिन कर ‘Click Here to Apply Online’ पर जाएं।
चरण 4: आवश्यक विवरण भरें, दस्तावेज़ अपलोड करें और फॉर्म सबमिट करें।
स्कॉलरशिप के आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज़
• हस्ताक्षरित आवेदन पत्र (2 पृष्ठ)
• कॉलेज के निदेशक/प्राचार्य की अनुशंसा पत्र (मूल)
• स्टेटमेंट ऑफ पर्पस (1-2 पृष्ठ, हस्ताक्षर सहित)
• प्रवेश पत्र की प्रति
• अंतिम वर्ष या सातवें सेमेस्टर की मार्कशीट
• पासपोर्ट, पैन कार्ड, आधार कार्ड की कॉपी
• स्थायी पते का प्रमाण
• माता-पिता का पता और आधार कार्ड
• पाठ्यक्रम में भागीदारी या उपलब्धियों के प्रमाणपत्र
• I-20 फॉर्म (यदि उपलब्ध हो)
यदि आपको डी.के. भावे स्कॉलरशिप 2025 के आवेदन करते समय किसी भी कठनाई का सामना करना पड़ता है तो आप निम्न पते पर संपर्क कर सकते हैं-
- पता: सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय, गणेशखिंड रोड, पुणे – 411007
- ईमेल: [email protected]
स्कॉलरशिप से संबंधित अधिक विवरण के लिए आप Buddy4study की वेबसाइट पर विजीट कर सकते हैं।
https://hindi.careerindia.com/news/d-k-bhave-scholarship-2025-check-eligibility-benefits-and-other-details-020948.html





