Top 5 This Week

Related Posts

जमीअत उलमा के वफ़द ने मरहूम साबिर रज़ा क़ादरी के लिए दुआ की

*आप जानते हैं कि जलगांव के मेहरून रज़ा मस्जिद के इलाके में पिछले हफ्ते एक साथ एक ही घर से बाप (मौलाना साबिर रज़ा) और उनकी जवान बेटी और भांजी तीनों का बिजली के करंट लगने से इन्तेकाल हुआ था, उस समय पूरा शहर सोग में था ! आज मरहूम शहीद मौलाना साबिर रज़ा क़ादरी के अहले खाना से ताज़ियत और आर्थिक मदद देने के लिए जमीयत उलमा जिला जलगांव के अध्यक्ष मुफ्ती मोहम्मद हारून नदवी रज़ा मस्जिद और मदरसे पहुंचे, वहां ज़िम्मेदारों में इक़बाल भाई मनियार, मौलाना अब्दुल हमीद साहब, सगीर भाई मसाले वाले और दीगर ज़िम्मेदार मौजूद थे,

IMG 20251212 WA0008मुफ्ती साहब ने जमीयत ओर से मदद किया और मरहूम के लिए मग़फिरत की इज्तेमाई दुआ भी फरमाई, इस मौके पर हज़रत क़ारी मुश्ताक साहब, मौलाना अब्दुल रहमान मिल्ली, मौलाना अब्दुल मजीद साहब नदवी, मौलाना रिज़वान फलाही, सैयद अयाज़ अली, जमील भाई, अकरम देशमुख वगैरा साथ थे, मुफ्ती साहब ने मरहूम के बच्चों की अगली तालीम के लिए भी मदद का ऐलान किया*

Rizwan falahi
Rizwan falahihttps://viralnewslive.in/
Rizwan falahi is the Official Representative of Viral News Live, responsible for coordinating news reports, field coverage, and ground-level updates. All information published under his name is provided and verified by him, and he is solely responsible for the content he shares here. Mobile: 81491 01429

Popular Articles