एडम स्मिथ बिजनेस स्कूल इंडिया स्कॉलरशिप 2025 के लिए आवेदन का अंतिम मौका, 26 मई तक करें एप्लाई | Adam Smith Business School ASBS India Scholarship 2025: Check Eligibility, Application Process and more details
यूनिवर्सिटी ऑफ ग्लासगो ने भारतीय छात्रों के लिए उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एडम स्मिथ बिजनेस स्कूल इंडिया स्कॉलरशिप 2025 (Adam Smith Business School ASBS India Scholarship 2025) की घोषणा की है। यह स्कॉलरशिप विशेष रूप से उन भारतीय छात्रों के लिए है जो यूनिवर्सिटी में चयनित मास्टर डिग्री प्रोग्राम्स में फुल-टाइम पढ़ाई करना चाहते हैं।
बता दें कि इस स्कॉलरशिप का उद्देश्य अकादमिक रूप से उत्कृष्ट छात्रों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा का अवसर देना है। चयनित उम्मीदवारों को £10,000 (लगभग 10 लाख रुपये) की ट्यूशन फीस में छूट दी जाएगी।
एडम स्मिथ स्कॉलरशिप के लिए कौन कर सकता है आवेदन? (पात्रता मापदंड)
इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने वाले छात्र को निम्नलिखित पात्रता शर्तें पूरी करनी होंगी:
• आवेदक भारतीय नागरिक होना चाहिए।
• आवेदक के पास यूनिवर्सिटी ऑफ ग्लासगो के किसी पात्र पोस्टग्रेजुएट टॉट प्रोग्राम (Postgraduate Taught Programme) में सितंबर 2025 सत्र के लिए ऑफर लेटर होना चाहिए।
• आवेदन की शैक्षणिक योग्यता यूके के फर्स्ट क्लास ऑनर्स डिग्री के समकक्ष होनी चाहिए।
• आवेदक को अकादमिक उत्कृष्टता प्रदर्शित करनी चाहिए।
• आवेदन की इंटरनेशनल फी स्टेटस होनी चाहिए (अंतरराष्ट्रीय छात्र के रूप में शुल्क निर्धारित होना चाहिए)।
नोट- यदि कोई छात्र किसी बाहरी स्रोत से फंडिंग प्राप्त कर रहा है, तो वह इस स्कॉलरशिप के लिए पात्र नहीं होगा।
एएसबीएस स्कॉलरशिप के फायदे (लाभ) क्या हैं?
इस स्कॉलरशिप के चयनित उम्मीदवारों को यूनिवर्सिटी की ओर से £10,000 (11,40,008 रुपये) की ट्यूशन फीस छूट प्रदान की जाएगी, जो मास्टर डिग्री की कुल लागत में एक बड़ी राहत प्रदान करती है।
एडम स्मिथ बिजनेस स्कूल इंडिया स्कॉलरशिप 2025 के लिए कैसे करें आवेदन?
स्कॉलरशिप के इच्छुक व योग्य उम्मीदवार नीचे बताए गए चरणों के अनुसार आवेदन कर सकते हैं:
चरण 1: Buddy4study के ‘Apply Now’ बटन पर क्लिक करें।
चरण 2: ‘Register’ बटन पर जाकर आवश्यक जानकारी भरें और रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
(यदि पहले से रजिस्टर्ड हैं, तो ईमेल आईडी से लॉग इन करें)
चरण 3: ‘Apply Now’ पर क्लिक करके आवेदन फॉर्म भरें।
चरण 4: यूनिवर्सिटी की शर्तें स्वीकार कर बॉक्स पर टिक करें और ‘Create my application and send me the link’ पर क्लिक करें।
चरण 5: ईमेल इनबॉक्स में प्राप्त लिंक पर क्लिक कर पोर्टल तक पहुंचें।
चरण 6: आवश्यक जानकारियां भरें, दस्तावेज़ अपलोड करें और आवेदन सबमिट करें।
एडम स्मिथ बिजनेस स्कूल इंडिया स्कॉलरशिप 2025 के लिए आवेदन शुल्क
ध्यान रहें कि एएसबीएस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन प्रक्रिया निशुल्क है।
एएसबीएस स्कॉलरशिप 2025: महत्वपूर्ण तिथि
इस स्कॉलरशिप के आवेदन के लिए तीन राउंड निर्धारित किए गए थे। जिनकी समय-सीमा और परिणाम घोषित करने की तिथि निम्न प्रकार हैं:
पहला राउंड
अंतिम तिथि: 20 जनवरी 2025
चयन सूचना तिथि: 27 जनवरी 2025
दूसरा राउंड
अंतिम तिथि: 24 मार्च 2025
चयन सूचना तिथि: 31 मार्च 2025
तीसरा राउंड
अंतिम तिथि: 26 मई 2025
चयन सूचना तिथि: 2 जून 2025
एडम स्मिथ बिजनेस स्कूल इंडिया स्कॉलरशिप 2025: चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह मेरिट और योग्यता मापदंडों की पूर्ति के आधार पर किया जाएगा। यह स्कॉलरशिप केवल उन छात्रों को दी जाएगी जो अपनी शैक्षणिक प्रतिभा और अंतरराष्ट्रीय शिक्षा के लिए गंभीर प्रतिबद्धता प्रदर्शित करते हैं।
यदि स्कॉलरशिप से संबंधित किसी भी उम्मीदवार को कोई दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है तो वो निम्न विवरण पर संपर्क कर सकते हैं-
University of Glasgow
G12 8QQ, यूनाइटेड किंगडम
ईमेल: [email protected]
गौरतलब है कि एडम स्मिथ बिजनेस स्कूल इंडिया स्कॉलरशिप 2025 उन भारतीय छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है जो वैश्विक स्तर पर बिजनेस शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं। यह पहल यूनिवर्सिटी ऑफ ग्लासगो के अंतरराष्ट्रीय सहयोग और अकादमिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देने की दिशा में एक सशक्त कदम है।
बता दें कि इस स्कॉलरशिप का उद्देश्य अकादमिक रूप से उत्कृष्ट छात्रों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा का अवसर देना है। यह स्कॉलरशिप मेधावी और योग्य भारतीय छात्रों को प्रोत्साहित करती है ताकि वे वैश्विक स्तर पर व्यवसाय, प्रबंधन और आर्थिक अध्ययन के क्षेत्र में उत्कृष्ट शिक्षा प्राप्त कर सकें।
इसका लक्ष्य भारत और यूनाइटेड किंगडम के बीच शैक्षणिक सहयोग को बढ़ाना, प्रतिभाशाली छात्रों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर अवसर देना, और वैश्विक नेतृत्व के लिए उन्हें तैयार करना है। यह स्कॉलरशिप छात्रों के शैक्षणिक और व्यावसायिक विकास को सशक्त बनाती है।
एडम स्मिथ बिजनेस स्कूल इंडिया स्कॉलरशिप 2025 से संबंधित अधिक विवरण के लिए उम्मीदवार Buddy4study की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।
https://hindi.careerindia.com/news/adam-smith-business-school-asbs-india-scholarship-2025-check-eligibility-application-process-and-more-details-020956.html





