इकरा थीम कॉलेज में वार्षिक स्नेह सम्मेलन उत्साहपूर्वक संपन्न

Advertisement
इकरा थीम कॉलेज में वार्षिक स्नेह सम्मेलन उत्साहपूर्वक संपन्न
इकरा थीम कॉलेज में वार्षिक स्नेह सम्मेलन उत्साहपूर्वक संपन्न

जलगांव : इकरा एजुकेशन सोसायटी, जलगांव द्वारा संचालित इकरा एच. जे. थीम आर्ट्स एंड साइंस कॉलेज, मेहरून, जलगांव में “वार्षिक स्नेह सम्मेलन” का भव्य उद्घाटन समारोह उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता इकरा एजुकेशन सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. अब्दुलकरीम सालार ने की। कार्यक्रम का उद्घाटन मा. अब्दुलमजीद सेठ झकरिया के करकमलों द्वारा किया गया।
इस अवसर पर इकरा एजुकेशन सोसायटी के जनरल सेक्रेटरी एजाज मलिक, प्रो. झफर शेख, अब्दुलरशीद शेख, डॉ. झबीउल्ला शाह, अब्दुल नबी दादा बागबान सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।
कार्यक्रम की शुरुआत पवित्र कुरआन पाठ से हुई। इसके बाद इकरा की छात्राओं ने ‘तराना-ए-इकरा’ प्रस्तुत किया। महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. वकार शेख ने वार्षिक गॅदरिंग की रिपोर्ट प्रस्तुत की। तत्पश्चात मुख्य अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया। अतिथियों ने विद्यार्थियों को मार्गदर्शन देते हुए उनके प्रतिभा प्रदर्शन की सराहना की।
इस स्नेह सम्मेलन में विद्यार्थियों ने अपने कला कौशल का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। नात, हजल, ग़ज़ल, कव्वाली, नाटक, लोकनाट्य, मिमिक्री सहित विभिन्न सांस्कृतिक एवं साहित्यिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। अध्यक्षीय संबोधन में डॉ. अब्दुलकरीम सालार ने कहा कि विद्यार्थियों में अनेक प्रतिभाएं निहित होती हैं, जिन्हें ऐसे मंचों के माध्यम से निखारने का अवसर मिलना चाहिए। कार्यक्रम के संमनवयक प्रा डॉ राजू गवारे थे। जिन्होंने इस कार्यक्रम को कामयाब बनाने में कड़ी मेहनत की।
कार्यक्रम का संचालन प्रो. मुजम्मिल काज़ी ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन प्रो. डॉ. तनवीर खान ने किया। प्रतिवर्ष छात्राओं के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिसके लिए महाविद्यालय की महिला प्राध्यापिकाओं ने विशेष परिश्रम किया। इनमें प्रो. डॉ. फिरदौस शेख, प्रो. डॉ. अंजली कुलकर्णी, प्रो. डॉ. आयशा बासित, प्रो. डॉ. शबाना खातक और प्रो. डॉ. कहकशां का समावेश रहा।
इस वार्षिक स्नेह सम्मेलन की सफलता के लिए महाविद्यालय के शिक्षकगण, शिक्षकेत्तर कर्मचारी तथा विद्यार्थियों ने विशेष योगदान दिया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।

Subscribe to Viral News Live

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here