RBI MPC Meeting: रेपो रेट में बदलाव होगा या नहीं? यहां देखें RBI मीटिंग का LIVE UPDATE | RBI MPC Meeting Sanjay Malhotra Announce Monetary Policy Outcome Where Watch Live Streaming Know Expert Predictions
RBI Meeting Time And Outcome: 3 दिसंबर से शुरु हुए 3 दिवसीय रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की मौद्रिक नीति बैठक का आज आखिरी दिन है। आज आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा रेपो रेट को लेकर ऐलान करने वाले हैं। रेपो रेट में कटौती होगी या नहीं, इसपर हमेशा लोगों की नजर रहती है, क्योंकि इसका सीधा असर हमारी EMI, लोन की ब्याज दरों और बाजार की चाल पर पड़ता है।

कब और कहां देख सकते हैं RBI का फैसला?
RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा आज सुबह 10 बजे मौद्रिक नीति के नतीजों का ऐलान करेंगे। उसके बाद दोपहर 12 बजे प्रेस ब्रीफिंग भी होगी, जिसमें वे पॉलिसी से जुड़ी जरूरी बातें विस्तार से बताएंगे। यह पूरा कार्यक्रम RBI के YouTube चैनल पर लाइव स्ट्रीम होगा। साथ ही RBI की ऑफिशियल वेबसाइट और उनके X अकाउंट पर भी रियल-टाइम अपडेट मिलते रहेंगे।
लागातार चार बार से 5.5 प्रतिशत पर रेपो रेट बरकरार
RBI MPC ने अक्टूबर की मीटिंग में लगातार चौथी बार रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं करते हुए 5.5% पर बरकरार रखा था। RBI के मुताबिक, महंगाई में काफी कमी देखी गई है, इसलिए मौजूदा रेट को बदलने की कोई जल्दबाजी नहीं थी। इस साल की शुरुआत से अब तक RBI कुल 100 बेसिस पॉइंट की कटौती कर चुका है। इसके साथ रेपो रेट 6.5% से घटाकर 5.5% पर बरकरार है।
रेपो रेट में कटौती होगी या नहीं?
मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि RBI इस बार भी कोई रेट कट नहीं करेगा। Bank Ecologue की रिपोर्ट के अनुसार, दिसंबर में RBI के रेट और स्टांस बदलने की संभावना बहुत कम है। आगे रेट कट की गुंजाइश सीमित है।
आनंद राठी ग्रुप के चीफ इकोनॉमिस्ट और एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर सुजान हाजरा ने कहा, “खाने की कीमतों में गिरावट कुछ समय के लिए होने की उम्मीद है, लेकिन सोने के असर को छोड़कर, कोर महंगाई 4% के टारगेट से नीचे चल रही है। यह कॉम्बिनेशन MPC को न केवल इस पॉलिसी में रेट्स में 25 bps की कटौती करने की गुंजाइश देता है, बल्कि पॉलिसी में ढील के ट्रांसमिशन को मजबूत करने के लिए लिक्विडिटी को लेकर ज़्यादा नरम रुख अपनाने की भी गुंजाइश देता है।”
वहीं, SMC Global Securities के CEO अजय गर्ग का मानना है कि GST कटौती, खाने-पीने की चीजों की कीमत में गिरावट के साथ महंगाई दर में लगातार सुधार से 2026 में रेट कट की उम्मीद है।
https://hindi.goodreturns.in/news/rbi-mpc-meeting-sanjay-malhotra-announce-monetary-policy-outcome-where-watch-live-streaming-know-ex-116617.html






