NEET Admit Card 2025 OUT: नीट यूजी हॉल टिकट neet.nta.nic.in पर जारी, कैसे करें डाउनलोड, लिंक यहां | NTA NEET UG Admit Card 2025 OUT at neet.nta.nic.in; How to download NEET hall ticket direct link here
NEET Admit Card 2025 OUT: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने आज 30 अप्रैल 2025 को नीट यूजी 2025 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर आज बुधवार को नीट यूजी प्रवेश पत्र ऑनलाइन उपलब्द्ध किए गए हैं।
5 मई को निर्धारित मेडिकल प्रवेश परीक्षा के लिए एनटीए ने नीट यूजी हॉल टिकट जारी कर दिया है। मेडिकल स्नातक पाठ्यक्रमों के इच्छुक जिन छात्रों ने नीट यूजी परीक्षा 2025 के लिए आवेदन भरा है, वे नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in के माध्यम से अपने नीट यूजी एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षार्थी अपने पंजीकरण संख्या की मदद से नीट यूजी परीक्षा प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
बता दें नीट यानी राष्ट्रीय पात्रता-सह प्रवेश परीक्षा (National Eligibility cum Entrance Test) देशभर में एमबीबीएस, बीडीएस, बीएएमएस, बीएचएमएस आदि मेडिकल कोर्सों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। यदि आपने इस परीक्षा के लिए पंजीकरण किया है, तो तुरंत अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।
NEET UG 2025 परीक्षा तिथि
- परीक्षा तिथि: 4 मई 2025 (रविवार)
- समय: सुबह 2:00 बजे से 5:20 बजे तक
- परीक्षा मोड: ऑफलाइन (पेन और पेपर आधारित)
कैसे करें NEET UG 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड?
नीट यूजी परीक्षा 2025 में उपस्थित होने के लिए एडमिट कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। नीचे दिए गए चरणों का पालन कर नीट परीक्षा देने वले परीक्षार्थी अपने नीट प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
चरण 1. आधिकारिक वेबसाइट https://neet.nta.nic.in पर जाएं
चरण 2. डाउनलोड एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें
चरण 3. अपना एप्लीकेशन नंबर, जन्म तिथि और सिक्योरिटी पिन दर्ज करें
चरण 4. सबमिट बटन पर क्लिक करें
चरण 5. नीट यूजी एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखेगा
चरण 6. नीट यूजी प्रवेश पत्र PDF डाउनलोड करें
चरण 7. भविष्य में परीक्षा हॉल में उपस्थित होने के लिए नीट यूजी एडमिट कार्ड का प्रिंट निकालें
NEET UG Hall Ticket 2025 Direct Link
NEET UG 2025 एडमिट कार्ड में विवरण
नीट यूजी एडमिट कार्ड 2025 में कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी होती हैं। नीट एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम , रोल नंबर, एप्लीकेशन नंबर, पिता का नाम, जन्म तिथि, लिंग, कैटेगरी (Category – General/OBC/SC/ST), उम्मीदवार की फोटोग्राफ और हस्ताक्षर, परीक्षा की तिथि, परीक्षा का समय और शिफ्ट, रिपोर्टिंग समय, परीक्षा केंद्र का नाम और पूरा पता, केंद्र का कोड, परीक्षा की भाषा, महत्वपूर्ण निर्देश विवरणों का उल्लेख होगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नीट यूजी हॉल टिकट डाउनलोड करने के बाद इसमें दिए गए विवरणों को अच्छी तरह जांच कर लें।
https://hindi.careerindia.com/news/nta-neet-ug-admit-card-2025-out-at-neet-nta-nic-in-how-to-download-neet-hall-ticket-direct-link-here-020961.html






