India Russia Deal: डिफेंस; स्वास्थ्य संग कई समझौते; रूसी नागरिकों को फ्री ई-टूरिस्ट वीजा – जानें बड़ी बातें | Vladimir Putin India Visit Russia India Deal On PM Modi And Russian President Sign MoU On Defence Energy Oil Sports Health And More

Advertisement

India Russia Deal: डिफेंस; स्वास्थ्य संग कई समझौते; रूसी नागरिकों को फ्री ई-टूरिस्ट वीजा – जानें बड़ी बातें | Vladimir Putin India Visit Russia India Deal On PM Modi And Russian President Sign MoU On Defence Energy Oil Sports Health And More

Russian Vladimir Putin India Visit: दो दिवसीय भारत दौरे पर गुरुवार (4 दिसंबर) को नई दिल्ली पहुंचे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच शुक्रवार (5 दिसंबर) को द्विपक्षीय बैठक हुई। दोनों नेताओं के बीच हुए द्विपक्षीय बैठक के दौरान कई बड़े समझौतों पर हस्ताक्षर हुए। पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन ने बैठक के बाद साझा बयान भी जारी किए, जिसमें उन्होंने दोनों देशों के बीच हुए समझौतों की जानकारी दी।

Advertisement
India  Russia Deal

हैदराबाद हाउस में हुई द्विपक्षीय वार्ता के समापन के बाद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई महत्वपूर्ण समझौतों का आदान-प्रदान किया। वार्ता के दौरान प्रवासन, स्वास्थ्य सेवा, मेडिकल शिक्षा, खाद्य सुरक्षा, शिप बिल्डिंग, कैमिकल्स और फर्टिलाइजर्स जैसे प्रमुख रणनीतिक मुद्दों पर सहमति बनी।

रूसी पर्यटकों के लिए 30 दिन की फ्री ई-टूरिस्ट वीजा

इस अवसर पर आयोजित संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रधानमंत्री मोदी ने रूस के नागरिकों के लिए एक खास पहल की घोषणा की। उन्होंने बताया कि भारत ने रूसी पर्यटकों के लिए अब 30 दिनों की वैधता वाला मुफ्त ई-टूरिस्ट वीजा शुरू किया है, जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

#WATCH दिल्ली | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत और रूस के बीच समझौतों का आदान-प्रदान देखा।

(वीडियो सोर्स: DD) pic.twitter.com/GkEEsepcEI

— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 5, 2025 “>

भारत-रूस के बीच हुए अमह समझौते

1. सहयोग और प्रवासन पर समझौता (Agreement on Cooperation and Migration)
2.अस्थायी श्रम गतिविधियों पर समझौता (⁠Temporary labour activities)
3.स्वास्थ्य सेवा और मेडिकल शिक्षा पर समझौता (Agreement on Healthcare, Medical Education)
4. खाद्य सुरक्षा और मानकों पर समझौता (Agreement on Food Safety and Standards)
5. ध्रुवीय जहाजों पर समझौते (Agreements on Polar Ships)
6. समुद्री सहयोग पर समझौते (Agreements on Meritime Cooperation)
7. उर्वरकों पर समझौता (Agreement on Fertilizers)

भारतीय कामगारों के लिए ‘प्रवासन पर समझौता

भारतीय कामगारों के लिए ‘प्रवासन पर समझौता’ एक बड़ी राहत लेकर आया है। इस समझौते से भारतीय श्रमिक अब रूस में एक व्यवस्थित प्रणाली के तहत काम कर पाएंगे और बेहतर वेतन अर्जित कर सकेंगे। कनाडा और ब्रिटेन जैसे यूरोपीय देशों में प्रवासी नियमों की बढ़ती सख्ती के बीच यह कदम खास अहमियत रखता है।

ध्रुव तारे की तरह है भारत-रूस मित्रता: पीएम मोदी के भाषण की बड़ी बातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “हमारी समिट कई नतीजों के साथ चल रही है। आपकी यात्रा बहुत ऐतिहासिक है। 2001 में जब आपने कार्यभार संभाला और पहली बार भारत की यात्रा हुई, आज उसे 25 साल हो गए हैं। उस पहली यात्रा में ही स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप की मजबूत नींव रखी गई थी। मैं पर्सनली भी बहुत खुश हूँ कि पर्सनल लेवल पर आपके साथ मेरे रिश्तों ने भी 25 साल पूरे कर लिए हैं। मेरा मानना ​​है कि 2001 में आपने जो रोल निभाया, वह इस बात का शानदार उदाहरण है कि एक विज़नरी लीडर कैसे होता है, वह कहां से शुरू करता है और रिश्तों को कहां तक ले जा सकता है इसका एक उत्तम उदाहरण भारत और रूस के संबंध हैं।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘भारत और रूस लंबे समय से आतंकवाद के खिलाफ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। चाहे पहलगाम में हुआ आतंकी हमला हो या क्रोकस सिटी हॉल पर किया गया कायराना हमला- इन सभी घटनाओं की जड़ एक ही है. भारत का अटूट विश्वास है कि आतंकवाद मानवता के मूल्यों पर सीधा हमला है और इसके खिलाफ वैश्विक एकजुटता हमारी सबसे बड़ी ताकत है। भारत और रूस का संयुक्त राष्ट्र, G20, BRICS, SCO और अन्य मंचों पर घनिष्ठ सहयोग है. हम इन सभी मंचों पर संवाद और सहयोग को आगे भी जारी रखेंगे।’

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ”पिछले आठ दशकों में विश्व में अनेक उतार चढ़ाव आए हैं। मानवता को अनेक चुनौतियों और संकटों से गुजरना पड़ा है और इन सबके बीच भी भारत-रूस मित्रता एक ध्रुव तारे की तरह बनी रही है। परस्पर सम्मान और गहरे विश्वास पर टिके ये संबंध समय की कसौटी पर हमेशा खरे उतरे हैं।” पीएम मोदी का पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्ल्कि करें

पुतिन के भाषण की बड़ी बातें

भारत के साथ रिश्तों को लेकर रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के बाद कहा, “पिछले कुछ सालों में आपने हमारे रिश्ते को बेहतर बनाने के लिए बहुत काम किया है। हम हाई-टेक एयरक्राफ्ट, स्पेस एक्सप्लोरेशन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस समेत सहयोग के लिए और भी एरिया खोल रहे ।”

उन्होंने न्यूक्लियर प्लांट को लेकर बड़ी बात कही। पुतिन ने कहा, ”हम भारत के लिए न्यूक्लियर प्लांट बनाने के प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। छह में से तीन रिएक्टर पहले से ही एनर्जी नेटवर्क को लेकर काम कर रहे हैं।”

https://hindi.goodreturns.in/news/vladimir-putin-india-visit-russia-india-deal-on-pm-modi-and-russian-president-sign-mou-on-defence-116679.html

Subscribe to Viral News Live