How to Download Voter List 2003: वोटर लिस्ट 2003 कैसे डाउनलोड करें? जानें स्टेप-बाय-स्टेप फुल गाइड | SIR Form How To Download UP Voter List 2003 Know Here Step-By-Step Guide And Full Proccess
How to Download Voter List 2003: बिहार के बाद उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल समेत देश के 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR, Special Intensive Revision) अभियान चलाया जा रहा है। केंद्रीय चुनाव आयोग इस अभियान के जरिए मतदाता सूची का शुद्धिकरण कर रही है। यानी जो लोग मर चुके हैं या फिर पलायन कर चुके हैं या फिर एक मतदाता के कई वोटर आईडी बन गए हों… इन सब त्रुटियों को दूर कर नए सिरे से पात्र लोगों के वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने की कवायद की जा रही है।
मतदाता सूची के शुद्धिकरण के लिए बूथ लेवल अधिकारी (BLO) आपके पास आते हैं और एक SIR फॉर्म देते हैं जिसे भरकर उन्हें वापस करना होता है। आपके द्वारा दी गई जानकारी का मिलान BLO 2003 के मतदाता सूची से करते हैं। यदि इसमें त्रुटि पाई जाती है या आपका नाम नहीं मिलता है तो फिर आपका नाम नई मतदाता सूची से कट सकता है।

2003 की वोटर लिस्ट में आपका या आपके माता-पिता का नाम दर्ज होने पर ही नई सूची में आपके नाम को जोड़ा जाएगा। हालांकि, मतदाताओं में एक बड़ी चिंता यह है कि 2003 की सूची में नाम न होने पर क्या उनका मौजूदा वोटर लिस्ट से नाम कट जाएगा। ऐसे में अभी पुरानी लिस्ट चेक करना बहुत जरूरी है। बहुत सारे लोगों को 2003 की वोटर लिस्ट नहीं मिल रही है। यदि आपको भी नहीं मिल रही है तो घबराने की जरूरत नहीं है। हम आपको यहां 2003 की मतदाता सूची को घर बैठे ऑनलाइन डाउनलोड करने का आसान स्टेप बता रहे हैं…तो चलिए स्टेप-बाय-स्टेप गाइड देख लेते हैं।
2003 की मतदाता सूची ऑफलाइन कैसे मिलेगा?
जो लोग ऑनलाइन विधि नहीं अपनाना चाहते, वे यह सूची ऑफलाइन भी प्राप्त कर सकते हैं। अपनी तहसील, विधानसभा कार्यालय या सीधे बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) से संपर्क करें। बीएलओ के पास मतदाता सूची व विशेष पुनरीक्षण से संबंधित सभी जानकारी और दस्तावेज होते हैं।
2003 की मतदाता सूची को ऑनलाइन कैसे डाउनलोड करें?
- वेबसाइट खोलें- https://voters.eci.gov.in/
- ऊपर ‘Services’ में जाएं
- ‘Search your name in Last SIR’ चुनें
- दो तरीके मिलेंगे – अपना राज्य चुनें या पूरा नाम डालें
राज्य के नाम से खोजें 2003 की मतदाता सूची
यदि आप अपने राज्य के नाम के हिसाब से 2003 के वोटर लिस्ट को डाउनलोड करना चाहते हैं तो इस प्रोसेस को फॉलो करें।
- राज्य का नाम चुनें
- अपना जिला और विधानसभा क्षेत्र चुनें।
- ‘Final Roll’ पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपको कैप्चा भरें।
- PDF अपने आप डाउनलोड हो जाएगी।
- फाइल खोलें और दूसरा पेज देखें। वहां अपना या परिवार का नाम ढूंढें।
नाम से 2003 का मतादाता सूची खोजने का तरीका
यदि आप अपने या अपने पिता के नाम को डाल रहे हैं तो यह प्रोसेस फॉलो करें।
- राज्य, जिला और विधानसभा चुनें।
- 2002-2003 में अपना पूरा नाम लिखें।
- पिता या माता या पति का पूरा नाम लिखें।
- रिश्ता चुनें (पिता/माता/पति)।
- 2002-2003 में अपनी उम्र डालें।
- इसके बाद ये कैप्चा को फिल करें।
- इसके बाद आपके सामने जानकारी आ जाएगी।
यह सूची कई पन्नों की हो सकती है; इसे खोलने पर ‘Ctrl+F’ का उपयोग करके अपना नाम, माता-पिता का नाम या EPIC नंबर खोजें। सूची में आपके नाम के सामने दर्ज EPIC नंबर ही वह महत्वपूर्ण संख्या है जिसे SIR फॉर्म में भरना आवश्यक है।
Voter List 2025: वर्तमान वोटर लिस्ट देखने के लिए इस प्रोसेस फॉलो करें
- https://voters.eci.gov.in/ पर जाएं।
- E-Roll PDF वाले ऑप्शन पर जाएं।
- अपना राज्य, जिला और विधानसभा चुनें।
- Final Roll PDF डाउनलोड करें।
- फाइल खोलकर अपना नाम ढूंढें।
2003 की लिस्ट में नाम न मिलने पर क्या करें?
एक्सपर्ट्स के अनुसार, SIR अभियान में 2003 की वोटर लिस्ट मात्र एक आधारभूत संदर्भ है। यदि आपका नाम इसमें नहीं मिलता, तो इसका अर्थ यह नहीं कि मौजूदा मतदाता सूची से आपका नाम काट दिया जाएगा।
SIR का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची की त्रुटियों को सुधारना, डुप्लिकेट नामों को हटाना और पात्र नए मतदाताओं को जोड़ना है। अतः, किसी भी संदेह या भ्रम की स्थिति में तुरंत अपने बीएलओ से संपर्क करें।
https://hindi.goodreturns.in/classroom/sir-form-how-to-download-up-voter-list-2003-know-here-step-by-step-guide-and-full-proccess-116493.html






