CISCE ISC, ICSE Result 2025: इंतजार हुआ खत्म! कल जारी होंगे आईएससी और आईसीएसई रिजल्ट, लिंक यहां | CISCE ISC, ICSE Result 2025 Date and Time: CISCE Class 10 and 12 Result at cisce.org, Check Link details here
CISCE ISC, ICSE Result 2025 Date and Time: लाखों छात्र सीआईएससीई बोर्ड आईसीएसई और आईएससी रिजल्ट 2025 जारी होने का इंतजार कर रहे थें। सीआईएससीई बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्रों के लिए खुशखबरी है। आईसीएसई और आईएससी रिजल्ट 2025 कल यानी 30 अप्रैल को जारी किए जाएंगे।
काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन ने हाल ही में एक नोटिस जारी किया है। कल यानी 30 अप्रैल 2025 को सीआईएससीई बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2025 सुबह 11 बजे घोषित किया जाएगा। आईएससी और आईसीएसई बोर्ड परीक्षाओं के नतीजों का इंतजार कर रहे लाखों छात्र-छात्राओं के लिए अच्छी खबर है।
इस संबंध में बोर्ड की ओर से जारी एक आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, सीआईएससीई रिजल्ट 2025 की घोषणा बोर्ड के कार्यालय में सुबह 11 बजे की जाएगी। सीआईएससीई आईएससी और आईसीएसई परीक्षा 2025 के लिए उपस्थित हुए सभी छात्र अपने बोर्ड परीक्षा रिजल्ट जारी होने बाद छात्र अपने प्रदर्शन के नतीजों को तुरंत ऑनलाइन चेक कर सकेंगे।
बता दें कि सीआईएससीई बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2025 घोषणा के बाद परिणाम सीआईएससीई के आधिकारिक पोर्टल cisce.org पर उपलब्ध होंगे। आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से छात्र अपने सीआईएससीई आईएससी और आईसीएसई रिजल्ट चेक करने के साथ ही साथ अपने अंकों की समीक्षा कर सकेंगे।
सीआईएससीई द्वारा भारतीय विद्यालय प्रमाण पत्र यानी आईएससी कक्षा 12वीं परीक्षाएं बीते 13 फरवरी 2025 से लेकर 5 अप्रैल 2025 तक सफलतापूर्वक आयोजित की गई। वहीं आईसीएसई अर्थात कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 18 फरवरी से 27 मार्च, 2025 तक आयोजित की गईं। देश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में सीआईएससीई बोर्ड ने सफलतापूर्ण परीक्षाएं आयोजित की। इस दौरान छात्र विभिन्न विषयों में परीक्षा के लिए उपस्थित हुए।
CISCE Class 10 and 12 Result चेक करने के लिए विवरण
सीआईएससीई की आधिकारिक नोटिस के अनुसार, आईसीएसी और आईएससी परीक्षाओं में भाग लेने वाले छात्र अपने UID और इंडेक्स नंबर जैसे विशिष्ट लॉगिन विवरणों का उपयोग करके परिषद की वेबसाइट के माध्यम से अपने परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। आईएससी कक्षा 12वीं के परिणाम एक अंक पत्र के रूप में जारी किए जाएंगे, जिसमें छात्र का नाम, स्कूल, रोल नंबर, विषय, अंक और अंतिम परिणाम स्थिति जैसी आवश्यक जानकारी का विवरण होगा। छात्रों के लिए इन विवरणों को सत्यापित करना और किसी भी विसंगति के मामले में स्कूल अधिकारियों से संवाद करना महत्वपूर्ण है।
CISCE ISC, ICSE Result 2025 Direct Link
CISCE ISC, ICSE Result 2025 कैसे चेक करें?
काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन द्वारा आयोजित आईसीएसई (कक्षा 10वीं) और आईएसई (कक्षा 12वीं) परीक्षाओं के परिणाम 30 अप्रैल 2025 को सुबह 11 बजे आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित किए जाएंगे। अपने परिणाम देखने और डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें:
चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर जाएं।
चरण 2: आईसीएसई के लिए “ICSE Examination results (Class 10)” और आईएससी के लिए “ISC Examination results (Class 12)” पर क्लिक केरं
चरण 3: आवश्यक विवरण जैसे अपना UID और इंडेक्स नंबर दर्ज करें।
चरण 4: सबमिट बटन पर क्लिक करें और अपना परिणाम देखें।
चरण 5: सीआईएससीई बोर्ड परीक्षा रिजल्ट 2025 डाउनलोड करें
चरण 6: भविष्य के संदर्भ के लिए परिणाम की एक प्रति प्रिंट आउट लें।
https://hindi.careerindia.com/news/cisce-isc-icse-result-2025-date-and-time-cisce-class-10-and-12-result-at-cisce-org-check-link-here-020947.html






