advertisement
Home hindi news Aaj Ka Mausam: पहाड़ों पर हिमपात से बढ़ी हाड़ कंपाने वाली ठंड,...

Aaj Ka Mausam: पहाड़ों पर हिमपात से बढ़ी हाड़ कंपाने वाली ठंड, दिल्ली सहित इन राज्यों में घने कोहरे की चेतावनी | Aaj Ka Mausam Weather Forecast Today 07 December Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega Imd Alert Cold Wave Rain Delhi Bihar

0

Aaj Ka Mausam: पहाड़ों पर हिमपात से बढ़ी हाड़ कंपाने वाली ठंड, दिल्ली सहित इन राज्यों में घने कोहरे की चेतावनी | Aaj Ka Mausam Weather Forecast Today 07 December Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega Imd Alert Cold Wave Rain Delhi Bihar

Aaj Ka Mausam; Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: पूरा उत्तरी भारत इस समय कड़ी सर्दी की चपेट में है। हिमाचल प्रदेश और कश्मीर में हुई भारी बर्फबारी के कारण दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश जैसे मैदानी राज्यों में शीतलहर बढ़ गई है। इन क्षेत्रों में रात के तापमान में खासी गिरावट दर्ज की जा रही है।

Dense Fog Aaj Ka Mausam 7 Dec

दक्षिण भारत के तमिलनाडु, पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड और राजस्थान के कई शहरों में घना कोहरा छाने की चेतावनी जारी हुई है, जिससे तापमान और गिर सकता है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

पहाड़ों में हिमपात

हिमाचल और कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में लगातार बर्फ गिर रही है, जिससे रोज़मर्रा का जीवन प्रभावित हुआ है। कई जगह तापमान शून्य से नीचे पहुंच चुका है। कश्मीर में ठंड इतनी बढ़ गई है कि नदी-झरने तक जमने लगे हैं, जिससे लोगों का बाहर निकलना कम हो गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि सर्दी अभी और बढ़ सकती है और इसी को देखते हुए लेह में स्कूलों में सर्दियों की छुट्टियाँ घोषित कर दी गई हैं।

दिल्ली, पंजाब, हरियाणा में शीतलहर

पंजाब, दिल्ली और हरियाणा में भी तेज शीतलहर का प्रकोप है। मौसम विभाग ने इन इलाकों के लिए घने कोहरे और अत्यधिक ठंड का अलर्ट जारी किया है। उत्तर प्रदेश में भी ज्यादातर स्थानों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है, जिससे लोग कंपकंपी महसूस कर रहे हैं।

दक्षिण भारत में बारिश का अनुमान

दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी है। तमिलनाडु, पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश में हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि तेज बारिश की चेतावनी नहीं है, फिर भी समुद्र तटों के पास रहने वालों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। खास तौर पर मछुआरों को समुद्र में न जाने की चेतावनी दी गई है।

https://hindi.goodreturns.in/news/aaj-ka-mausam-weather-forecast-today-07-december-aaj-ka-mausam-kaisa-rahega-imd-alert-cold-wave-rain-116867.html

Exit mobile version