क्या ट्रेन चलने के बाद भी RAC टिकट कंफर्म होता है? रेलवे ने बताया असली रूल, जानें डिटेल | RAC Passengers Must Know Can Your Ticket Get Confirmed During the Journey Railway Rules
RAC Confirmation Rules: भारतीय रेलवे में रोजाना लाखों यात्री सफर करते हैं। इनमें से बड़ी संख्या उन लोगों की है, जिन्हें टिकट बुकिंग के समय RAC यानी Reservation Against Cancellation का स्टेटस मिलता है। इस स्टेटस को लेकर यात्रियों के मन में कई सवाल होते हैं क्या RAC में पूरी बर्थ मिलती है? क्या सफर शुरू होने के बाद भी सीट कन्फर्म हो सकती है? रेलवे के नियम इन सवालों का साफ जवाब देते हैं।

RAC सीट होती क्या है?
RAC एक ऐसा स्टेटस है जिसमें यात्री को ट्रेन में चढ़ने की इजाजत मिल जाती है, लेकिन उसे पूरी बर्थ नहीं दी जाती। इसकी बजाय एक बर्थ को दो हिस्सों में बांटा जाता है और दोनों यात्रियों को बैठने की सुविधा दी जाती है। यही वजह है कि RAC टिकट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को एक सीट किसी अन्य व्यक्ति के साथ साझा करनी पड़ती है।
क्या RAC सीट सफर में कन्फर्म हो सकती है?
कई लोग यह नहीं जानते कि RAC सीट सफर शुरू होने के बाद भी कन्फर्म हो सकती है। रेलवे के नियम कहते हैं कि अगर किसी यात्री के पास RAC टिकट है और यात्रा के दौरान कोई पूरी बर्थ खाली हो जाती है, तो RAC यात्री की सीट अपने आप कन्फर्म बर्थ में बदल सकती है।
कैसे बदलती है RAC कन्फर्म सीट में?
यह प्रोसेस बहुत आसान है और रेलवे इसे अपने सिस्टम के जरिए ऑटोमैटिक तरीके से अपडेट करता है।
अगर चार्ट बनने के बाद किसी यात्री की सीट खाली रह जाती है
या फिर कोई यात्री ट्रेन पकड़ने नहीं आता
या अंतिम समय पर कन्फर्म टिकट कैंसिल हो जाती है
तो ऐसी स्थिति में वो खाली बर्थ RAC यात्रियों को दी जाती है।
उदाहरण के तौर पर मान लीजिए आपने जयपुर से अजमेर के लिए टिकट बुक कराया और आपको शुरुआत में RAC 20 मिला। चार्ट बनने तक स्टेटस RAC 2 हो गया। अब आप यात्रा कर सकते हैं। लेकिन यात्रा के दौरान अगर दो कन्फर्म टिकट वाले यात्री ट्रेन में नहीं चढ़ते हैं, तो ये दोनों सीटें RAC यात्रियों को मिल जाएंगी। ऐसे में आपकी आधी सीट पूरी बर्थ में बदल सकती है।
RAC के क्या फायदे हैं?
यात्रा करने का अधिकार मिलता है
वेटिंग लिस्ट की तरह ट्रेन में चढ़ने की मनाही नहीं होती
सीट के कन्फर्म होने की संभावना ज्यादा रहती है
आखिरी समय में पूरी बर्थ मिलने की भी उम्मीद रहती है
कन्फ्यूजन दूर करें, सफर आसान बनाएं
अगर आपको कभी RAC टिकट मिले, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आपका सफर शुरू होने से पहले या सफर के दौरान बर्थ मिलने का अच्छा मौका रहता है। इसलिए रेलवे के RAC नियम समझकर बेफिक्र होकर यात्रा कर सकते हैं।
https://hindi.goodreturns.in/news/rac-passengers-must-know-can-your-ticket-get-confirmed-during-the-journey-railway-rules-117199.html






