7 एयरबैग, सनरूफ और 197 PS पावर; ₹125000 सस्ती मिल रही ये 7-सीटर फैमिली SUV, कीमत मात्र ₹13.66 लाख से शुरू | Mahindra XUV700 पर 1.25 लाख का Discount Offer | Price, Engine, Mileage, Features & Safety

Advertisement

7 एयरबैग, सनरूफ और 197 PS पावर; ₹125000 सस्ती मिल रही ये 7-सीटर फैमिली SUV, कीमत मात्र ₹13.66 लाख से शुरू | Mahindra XUV700 पर 1.25 लाख का Discount Offer | Price, Engine, Mileage, Features & Safety

Mahindra XUV700 Discount Offer: साल के अंत में Mahindra अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली फैमिली SUVs में से एक XUV700 पर भारी डिस्काउंट ऑफर कर रही है। कंपनी इस प्रीमियम फैमिली SUV पर कुल ₹1.25 लाख तक का ऑफर दे रही है, जिसमें कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट बेनिफिट शामिल हैं। यह ऑफर लिमिटेड टाइम के लिए है। आइए Mahindra XUV700 Offer, कीमत और खासियत पर नजर डालते हैं।

Advertisement

Mahindra XUV700 की कितनी है कीमत?

Mahindra XUV700 की एक्स-शोरूम कीमत ₹13.66 लाख से शुरू होती है और टॉप-एंड AX7L AWD के लिए ₹23.71 लाख तक जाती है। दिल्ली जैसे शहरों में ऑन-रोड प्राइस 15.86 लाख से 28 लाख रुपये के बीच रहती है। डिस्काउंट के बाद, यह SUV और अधिक किफायती हो गई है। हालांकि, डिस्काउंट ऑफर वेरिएंट, डीलरशिप और स्टॉक के आधार पर अलग हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए नजदीकी महिंद्रा शोरूम से संपर्क कर सकते हैं।

Mahindra XUV700

वेरिएंट (Variant)इंजन और ट्रांसमिशन (Engine & Transmission)एक्स-शोरूम कीमत (Ex-Showroom Price) (लगभग)
MX (बेस मॉडल)2.0L पेट्रोल, मैनुअल₹ 13.66 लाख
MX Diesel2.2L डीज़ल, मैनुअल₹ 14.13 लाख
AX32.0L पेट्रोल, मैनुअल₹ 16.29 लाख
AX52.0L पेट्रोल, मैनुअल₹ 17.29 लाख
AX5 Diesel AT2.2L डीज़ल, ऑटोमैटिक₹ 19.46 लाख
AX72.0L पेट्रोल, मैनुअल₹ 19.48 लाख
AX7 Diesel AT2.2L डीज़ल, ऑटोमैटिक₹ 20.45 लाख
AX7 L (Luxury Pack)2.0L पेट्रोल, ऑटोमैटिक₹ 22.18 लाख
AX7 L Diesel AT AWD (टॉप मॉडल)2.2L डीज़ल, ऑटोमैटिक, AWD₹ 23.71 लाख

इंजन और परफॉर्मेंस

Mahindra XUV700 दो इंजन ऑप्शन के साथ आती है, जिसमें एक 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन है, जो 200 PS पावर और 380 Nm टॉर्क जेनरेट करता है। इसके अलावा 2.2-लीटर mHawk डीजल इंजन भी है, जिसका पावर आउटपुट 155 PS से 185 PS और मैक्सिम टॉर्क 450 Nm तक है। दोनों इंजन 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स ऑप्शन में उपलब्ध है। परफॉर्मेंस के मामले में यह एसयूवी अपने सेगमेंट में सबसे पावरफुल मानी जाती है। यह 0-100 kmph सिर्फ 9 सेकंड में कवर कर लेती है।

कितना माइलेज देती है Mahindra XUV700?

Mahindra XUV700 का माइलेज पेट्रोल वेरिएंट में 13-15 kmpl और डीजल में 16.57-17 kmpl (ARAI सर्टिफाइड) है। रियल-वर्ल्ड में सिटी ड्राइविंग पर 12-14 kmpl और हाईवे पर 15-18 kmpl मिल सकता है। 60-लीटर फ्यूल टैंक के साथ, यह लंबी ट्रिप्स के लिए आइडियल है।

Mahindra XUV700

Mahindra XUV700 के फीचर्स

XUV700 के फीचर्स और कम्फर्ट इसे Best Family SUV बनाते हैं। इसमें डुअल 10.25-इंच स्क्रीन्स (इंफोटेनमेंट और डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले), पैनोरमिक सनरूफ, लेवल 2 ADAS (एडाप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन कीप असिस्ट, ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग), 12-स्पीकर साउंड सिस्टम और बिल्ट-इन एलेक्सा, कनेक्टेड कार टेक जैसी सुविधाएं मिलती हैं।

सेफ्टी भी दमदार

Mahindra XUV700 में 7 एयरबैग्स, ESP, हिल होल्ड असिस्ट, 360-डिग्री कैमरा और ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट्स स्टैंडर्ड हैं। ADAS फीचर्स के साथ, यह फैमिली के लिए सबसे सुरक्षित SUV ऑप्शन्स में से एक है। ग्लोबल NCAP से इसे 5-स्टार रेटिंग भी प्राप्त है।

क्यों खरीदें Mahindra XUV700?

दिसंबर 2025 के अंत में 1.25 लाख के डिस्काउंट के साथ Mahindra XUV700 फैमिली के और अधिक किफायती हो गई है। अगर आप फैमिली ट्रिप्स, डेली कम्यूट या वीकेंड एडवेंचर्स के लिए 15-20 लाख के बजट में SUV तलाश रहे हैं, तो XUV700 परफेक्ट च्वाइस है।

Credit: Drivespark

https://hindi.goodreturns.in/notification-stories/mahindra-xuv700-125000-discount-price-engine-mileage-features-safety-best-family-suv-117207.html

Subscribe to Viral News Live