यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने निकाली स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों पर भर्ती, आवेदन प्रक्रिया शुरू | Union Bank of India UBI has released Specialist Officer Recruitment 2025: Check Eligibility and More Details

Advertisement

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने निकाली स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों पर भर्ती, आवेदन प्रक्रिया शुरू | Union Bank of India UBI has released Specialist Officer Recruitment 2025: Check Eligibility and More Details

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (UBI) ने विशेषज्ञ अधिकारी (स्पेशलिस्ट ऑफिसर) के रूप में असिस्टेंट मैनेजर (क्रेडिट) और असिस्टेंट मैनेजर (आईटी) पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 500 पद भरे जाएंगे।

Advertisement
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने निकाली स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों पर भर्ती, आवेदन प्रक्रिया शुरू

AI Generated Image

जिसके लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 30 अप्रैल 2025 से 20 मई 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

यूबीआई एसओ भर्ती 2025: पदों का विवरण

• असिस्टेंट मैनेजर (क्रेडिट) – 250 पद
• असिस्टेंट मैनेजर (आईटी) – 250 पद
• कुल पद – 500

यूबीआई स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती 2025: महत्वपूर्ण तिथियां

• आवेदन प्रारंभ: 30 अप्रैल 2025
• अंतिम तिथि: 20 मई 2025
• फीस भुगतान की अंतिम तिथि: 20 मई 2025
• परीक्षा तिथि: निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार
• एडमिट कार्ड उपलब्ध: परीक्षा से पूर्व

यूनियन बैंक स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती 2025 के लिए पात्रता मानदंड

शैक्षणिक योग्यता

• असिस्टेंट मैनेजर (क्रेडिट):

किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम BCA / CMA / ICWA / CS में स्नातक डिग्री या MBA / MMS / PGDM / PGDBM (फाइनेंस स्पेशलाइजेशन) के साथ न्यूनतम 60% अंक।

• असिस्टेंट मैनेजर (आईटी):

BE / BTech / MCA / MSc (IT) / MTech या 5 वर्षीय एकीकृत M.Tech डिग्री
(कंप्यूटर साइंस / IT / इलेक्ट्रॉनिक्स / डाटा साइंस / AI / साइबर सिक्योरिटी आदि में)।

आयु सीमा (1 अप्रैल 2025 के अनुसार)

• न्यूनतम आयु: 22 वर्ष
• अधिकतम आयु: 30 वर्ष
• आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी।

यूबीआई एसओ भर्ती 2025 के लिए चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। परीक्षा की तिथि और एडमिट कार्ड से संबंधित जानकारी यूनियन बैंक की वेबसाइट पर बाद में जारी की जाएगी।

कैसे करें यूबीआई स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती 2025 के लिए आवेदन?

आवेदन करने के लिए इच्छुक व योग्य उम्मीदवारों को निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा-

चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन फॉर्म भरें।
चरण 2: सभी दस्तावेज जैसे फोटो, हस्ताक्षर, आईडी प्रूफ, शैक्षणिक प्रमाणपत्र आदि स्कैन कर अपलोड करें।
चरण 3: आवेदन सबमिट करने से पहले सभी जानकारी को सावधानीपूर्वक जांच लें।
चरण 4: आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करें।
चरण 5: फाइनल सबमिट के बाद फॉर्म का प्रिंटआउट अवश्य निकालें।

आवेदन के लिए शुल्क

• सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस: ₹1180/-
• एससी / एसटी / दिव्यांग: ₹177/-
(भुगतान केवल डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग से किया जा सकता है)

इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले यूनियन बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ें और सभी निर्देशों का पालन करें।

https://hindi.careerindia.com/news/union-bank-of-india-ubi-has-released-specialist-officer-recruitment-2025-check-eligibility-and-more-details-020979.html

Subscribe to Viral News Live