Christmas 2025 को बनाना है खास तो दिल्ली के इन 6 मार्केट में फैमिली संग जाएं घूमने, जर्मनी-इटली का आएगा फील | Christmas 2025 Holiday Plan Visit These 6 Markets In Delhi With Your Family To Make Special Know Entry Fee And How To Reach

Advertisement

Christmas 2025 को बनाना है खास तो दिल्ली के इन 6 मार्केट में फैमिली संग जाएं घूमने, जर्मनी-इटली का आएगा फील | Christmas 2025 Holiday Plan Visit These 6 Markets In Delhi With Your Family To Make Special Know Entry Fee And How To Reach

Christmas 2025: साल 2025 खत्म होने वाला है, लेकिन उससे पहले क्रिसमस का उत्सव आने ही वाला है। क्रिसमस से ठीक पहले जहां राजधानी दिल्ली समेत देशभर में गुलाबी ठंड का असर दिखा शुरू हो गया है, वहीं, बाजारों में रौनक भी बढ़ गई है। क्रिसमस को लेकर जोरों-शोरों से त्यारियां चल रही हैं।

Advertisement

यदि आप इस क्रिसमस को कुछ खास बनाना चाहते हैं तो अपने परिवार के संग दिल्ली के इन 6 मार्केट्स में घूमने का प्लान बना सकते हैं। इन जगहों पर क्रिसमस मार्केट लगता है और यहां पर आपको जर्मनी-इटली वाला फिल आएगा। सबसे खास बात है कि इन बाजारों को खुद यूरोपियन एंबेसी आयोजित करती है और यहां तरह-तरह के स्टॉल्स लगाए जाते हैं।

Christmas Market 2025

यदि आप इन मार्केट्स में घूमने जाएंगे तो यहां जर्मनी, इटली स्‍टाइल के इन मार्केट्स में आप कार्निवल वाइब्स को महसूस तो करेंगे ही, यहां दोस्तों और परिवार के साथ थोड़ी मस्ती, शॉपिंग और त्योहार का पूरा मजा लेने के लिए बहुत कुछ है। तो चलिए जानते हैं ये मार्केट्स कहां-कहां लगते हैं और यहां तक कैसे पहुंचा जा सकता है…

डीएलएफ प्रोमेनेड क्रिसमस कार्निवल, (वसंत कुंज)

यहां पर आज 8 दिसंबर से 28 दिसंबर तक क्रिसमस मार्केट लगेगा जो सुबह 10 बजे से रात के 9 बजे तक खुला रहेगा। इस मार्केट में आप क्रिसमस विलेज, फोटो लेन, लाइट्स और गोरमेट गिफ्ट्स खरीदने का आनंद उठा सकते हैं। अब सवाल है कि यहां तक कैसे पहुंचा जाए। डीएलएफ प्रोमेनेड (वसंत कुंज) पहुंचने के लिए आप बस, मेट्रो, कैब/ऑटो का इस्तेमाल कर सकते हैं। बस के लिए 113, 191, 879, 988, 604, 623 DTC नंबर, मेट्रो के लिए नजदीकी स्टेशन (जैसे Qutub Minar या Chhatarpur) पर उतरकर ऑटो या बस ले सकते हैं। कैब/ऑटो के लिए नेल्सन मंडेला मार्ग (Nelson Mandela Marg) पर स्थित इस मॉल का पता बता सकते हैं, जो डीएलएफ एम्पोरियो के पास है, जिससे आप आसानी से पहुंच सकते हैं। यहां एंट्री फ्री है लेकि पार्किंग चार्ज 50-100 रुपये है।

सॉरबेट सोइरे क्रिसमस मार्केट, सुंदर नेचुरी

यहां पर 19-20 दिसंबर तक क्रिसमस मार्केट लगेगा जो सुबह 10 बजे से रात 9 बजे तक खुला रहेगा। यह मार्केट क्रिएटिविटी के लिए परफेक्ट है। यहां 80 से अधिक स्टॉल्स लगेंगे, जिनमें हैंडक्राफ्टेड डेकोर, गोरमेट फूड और लाइफस्टाइल आइटम्स शामिल होंगे। यहां Kids’ Wonderland बच्चों के लिए होगा। यहां आप अपने पेड डॉग या कैट को लेकर भी आ सकते हैं, क्‍योंकि यहां पेट-फ्रेंडली ज़ोन की भी व्‍यवस्‍था रहती है। यहां तक पहुंचने के लिए DTC बसें जैसे 507, 548, 377 ले सकते हैं और Nizamuddin Bridge या Sunder Nursery, Mathura Road नजदीकी बस स्टॉप हैं। मेट्रो से JLN Stadium (Violet Line) या Jangpura (Violet Line) से जा सकते हैं। दोनों से पैदल 1-1.5 किमी दूरी पर है। यहां पर एंट्री फ्री है।

क्रिसमस अर्थ मेला, इटली दूतावास लॉन्स, चाणक्यपुरी

यहां पर क्रिसमस मार्केट 13-14 दिसंबर तक लगेगा जो सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक खुला रहेगा। यहां 100 से अधिक महिलाओं द्वारा संचालित ईको-फ्रेंडली ब्रांड्स का प्रदर्शन किया जाता है जिसमें हैंडमेड डेकोर, क्रूल्टी-फ्री स्किनकेयर और गोरमेट फूड आदि शामिल हैं। यहां तक पहुंचने के लिए मेट्रो से Durgabai Deshmukh South Campus (Pink Line) या Lok Kalyan Marg (Yellow Line) जा सकते हैं। दोनों से 1-2 किमी दूरी पर है। DTC बसें जैसे 502, 505, 781 (कश्मीरी गेट या सरोजिनी नगर से चलती हैं) से पहुंच सकते हैं। यहां एंट्री फी 20 रुपये है।

तमना विंटर कार्निवल, ब्रिटिश उच्चायुक्त निवास, चाणक्यपुरी

यहां पर क्रिसमस मार्केट 13-14 दिसंबर तक लगेगा जो सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक खुला रहेगा। दिव्यांग छात्रों, कलाकारों और NGOs यहां स्‍टॉल लगते है और दिनभर यहां सांस्कृतिक परफॉर्मेंस, क्रिसमस परेड और कैरोल आदि का आयोजन किया जाता है। यहां पहुंचने के लिए DTC बसें जैसे 502, 505, 781 (कश्मीरी गेट या सरोजिनी नगर से चलती हैं) से पहुंच सकते हैं। इसके अलावा Durgabai Deshmukh South Campus (Pink Line) या Lok Kalyan Marg (Yellow Line) मेट्रो से जा सकते हैं। दोनों से 1-2 किमी दूरी पर है।

जर्मन क्रिसमस मार्केट, चाणक्यपुरी

यहां पर 13-14 दिसंबर तक क्रिसमस मार्केट लगेगा जो सुबह 11 बजे से शाम 8 बजे तक खुला रहेगा। आप चाणक्यपुरी में मौजूद PSOI लॉन्स आएं जहां यूरोपियन क्रिसमस विलेज जैसा माहौल मिलता है। हैंडक्राफ्टेड ऑर्नामेंट्स, चॉकलेट्स, बुटीक आइटम्स और प्रेट्ज़ल्स की खुशबू यहां के इनवॉरमेंट को काफी रिलैक्सिंग और फेस्टिव वाइब देती है। यहां पर आप सांता विज़िट, वर्कशॉप्स और लाइव म्यूजिक का आप आनंद ले सकते हैं। DTC बसें जैसे 502, 505, 781 (कश्मीरी गेट या सरोजिनी नगर से चलती हैं) से पहुंच सकते हैं। इसके अलावा Durgabai Deshmukh South Campus (Pink Line) या Lok Kalyan Marg (Yellow Line) मेट्रो से जा सकते हैं। दोनों से 1-2 किमी दूरी पर है। यहां पर एंट्री फी 600 रुपये है।

द विंटर सोइरे, पंजाबी बाग क्लब

यहां पर क्रिसमस मार्केट 21 दिसंबर को लगेगा जो सुबह 10 बजे से शाम 8 बजे तक खुला रहेगा। यहां पर फैशन, गोरमेट फूड, बुटीक पॉप-अप्स, बच्चों के लिए गेम्स और एक्टिविटी ज़ोन यहां के मुख्‍य आकर्षण का केंद्र रहेंगे। यहां आप परिवार दोस्‍तों के साथ अच्‍छा वक्‍त गुजार सकते हैं। DTC बसें जैसे 996, 971, 39A (कश्मीरी गेट या सरोजिनी नगर से चलती हैं) से पहुंच सकते हैं। इसके अलावा Punjabi Bagh West (Green Line) या ESI-Basaidarapur (Green Line) मेट्रो से पहुंच सकते हैं। दोनों से सिर्फ 500m-1 किमी दूरी है। यहां पर एंट्री फी 200-300 रुपये है।

https://hindi.goodreturns.in/news/christmas-2025-holiday-plan-visit-these-6-market-in-delhi-with-family-to-make-special-know-entry-fee-116991.html

Subscribe to Viral News Live